,

भोपाल में पिता ने लगाई फांसी: शराब पीने पर बेटे की टोकाटोकी से नाराज होकर उठाया खौफनाक कदम

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: कोलार इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शराब पीने की आदत से परेशान बेटे ने जब अपने पिता को समझाने की कोशिश की, तो विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने गुस्से में आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


बेटे की समझाइश पर पिता भड़क उठे

जानकारी के अनुसार, मृतक शिवराम घाड़गे (50) कान्हाकुंज इलाके में रहते थे और फर्नीचर की दुकान में काम करते थे। इसके अलावा वे कॉलोनी में चौकीदारी भी करते थे। परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। इनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।

दो दिन पहले उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ रिश्तेदार के घर खंडवा गई हुई थी, जिससे घर पर केवल शिवराम और उनका बेटा ही मौजूद थे।


रोजाना शराब पीकर लौटते थे घर

परिवार के लोगों के अनुसार, शिवराम को शराब पीने की लत थी और वे लगभग हर दिन नशे में घर लौटते थे। मंगलवार की रात भी वे शराब पीकर घर आए। बेटे ने जब उन्हें शराब छोड़ने की सलाह दी, तो वे भड़क उठे और अपशब्द कहने लगे।


गुस्से में घर छोड़कर चला गया बेटा

झगड़ा बढ़ने पर बेटा नाराज होकर घर से बाहर चला गया। करीब रात 11:30 बजे जब वह वापस लौटा, तो उसने देखा कि पिता ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बेटे ने तुरंत पिता को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस जांच में जुटी

कोलार थाने के एसआई जोगेंद्र नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि पिता और बेटे के बीच शराब को लेकर विवाद हुआ था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,