,

कोहिनूर हीरा लौटाने की मांग तेज, न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani बोले- किंग चार्ल्स को मनाने की करूंगा कोशिश

https://swadeshlive.com/zohran-mamdani-kohinoor-diamond-return/

Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी ने कहा है कि वह ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को कोहिनूर हीरा भारत लौटाने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर कोहिनूर हीरे की वापसी को लेकर अंतरराष्ट्रीय बहस तेज हो गई है।

Zohran Mamdani: चार्ल्स से मुलाकात से पहले दिया बयान

न्यूयॉर्क सिटी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान ममदानी ने कहा कि अगर उन्हें किंग चार्ल्स से अलग से बातचीत का मौका मिला, तो वह कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने का मुद्दा जरूर उठाएंगे। यह बयान उन्होंने उस समय दिया जब चार्ल्स और क्वीन कैमिला अमेरिका की राजकीय यात्रा पर थे।

Zohran Mamdani: 9/11 स्मारक पर हुई मुलाकात

बाद में ममदानी ने न्यूयॉर्क स्थित 9/11 मेमोरियल पर किंग चार्ल्स से मुलाकात भी की। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि दोनों नेताओं के बीच कोहिनूर मुद्दे पर चर्चा हुई या नहीं। चार्ल्स और कैमिला ने यहां 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Zohran Mamdani: अमेरिका दौरे पर हैं किंग चार्ल्स

किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को भी संबोधित किया। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट हाउस में उनके सम्मान में राजकीय भोज आयोजित किया। चार्ल्स और कैमिला ने न्यूयॉर्क के हार्लेम क्षेत्र में सामाजिक परियोजनाओं का भी दौरा किया।

Zohran Mamdani: क्या है कोहिनूर हीरे का इतिहास?

कोहिनूर हीरा दुनिया के सबसे चर्चित हीरों में गिना जाता है। वर्ष 1849 में सिख शासक महाराजा दलीप सिंह ने यह हीरा ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को सौंपा था। बाद में इसे ब्रिटिश शाही मुकुट में जड़ दिया गया। वर्तमान में यह लंदन टावर में सुरक्षित रखा गया है।

Zohran Mamdani: भारत लगातार उठाता रहा है मुद्दा

भारत लंबे समय से ब्रिटेन के सामने कोहिनूर हीरे की वापसी का मुद्दा उठाता रहा है। भारत का कहना है कि यह देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है और इसे वापस लाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

Zohran Mamdani: कौन हैं जोहरान ममदानी?

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और पहले भारतवंशी मेयर हैं। वह प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मीरा नायर और शिक्षाविद महमूद ममदानी के बेटे हैं। 34 वर्षीय ममदानी हाल के वर्षों में अमेरिकी राजनीति में तेजी से उभरे हैं।

read also: Iran का बड़ा बयान, परमाणु और मिसाइल क्षमता हमारी राष्ट्रीय संपत्ति, किसी दबाव में समझौता नहीं

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…