पिछड़े वर्ग के छात्रों को वित्तीय सहायता दे रही योगी सरकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Yogi government is providing financial assistance to backward class students

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है। इसी दिशा में, अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2024-25 को संचालित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी शैक्षिक यात्रा को निर्बाध रूप से जारी रख सकें।

योगी सरकार ने शिक्षा को सशक्तिकरण का माध्यम मानते हुए प्रदेश के हर छात्र तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, विशेष रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए, उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है। उच्च शिक्षा में आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर कर ही समाज के कमजोर वर्गों को मुख्य धारा में से जोड़ने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है।

योगी सरकार ने जारी की योजना की विस्तृत प्रक्रिया की समय-सारिणी
इस योजना की विस्तृत प्रक्रिया और समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। योजना के तहत सभी चरणों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि छात्रों को शीघ्रता से लाभ पहुंचाया जा सके। योजना के तहत मास्टर डाटा सत्यापन और लॉक करने की प्रक्रिया 20 जनवरी को पूरी कर ली गई है। इसके बाद, 22 जनवरी यानि आज विश्वविद्यालयों, एफिलिएटिंग एजेंसियों और जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा छात्रों की फीस और अन्य विवरणों का सत्यापन किया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी 25 जनवरी तक सभी डेटा की जांच पूरी करेंगे।

छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई है। शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रों के आवेदन का सत्यापन 3 फरवरी तक किया जाएगा। इस दौरान विश्वविद्यालय स्तर पर छात्रों के रिजल्ट और सीट सत्यापन भी होगा। 10 फरवरी तक राज्य एनआईसी द्वारा डेटा की स्क्रूटनी पूरी की जाएगी। इसके बाद 18 फरवरी तक जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा डाटा को अंतिम रूप दिया जाएगा। 25 फरवरी तक निदेशालय स्तर से धनराशि का ट्रांसफर सुनिश्चित किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gujarat Titans को पंजाब किंग्स से पहले मैच में मिली हार, जॉस बटलर रहे सबसे बड़े विलेन

Gujarat Titans और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन पार किया ₹1400 करोड़ का आंकड़ा, चीन में नहीं हुई रिलीज

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर:

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना

Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Raipur Knife Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से भीषण

Horoscope: 1 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानें सभी 12 राशियों के हाल

Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 1 अप्रैल 2026 का दिन कई

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार