,

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत चरनीटोला के हितग्राही कृष्णकांत माहेश्वरी ने आरोप लगाया है कि उनकी आवास योजना की दूसरी किस्त जारी कराने के नाम पर उनसे अवैध धन की मांग की गई।

पीड़ित के अनुसार, रोजगार सहायक प्रमोद कुर्रे ने उनसे 25 हजार रुपये की मांग की। इस पूरे घटनाक्रम की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी हितग्राही द्वारा की गई है, जो अब सार्वजनिक हो चुकी है।

PM Awas Yojana Corruption: रोजगार सहायक पर 25 हजार रुपये मांगने का आरोप, ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने

मामला तब और गंभीर हो गया जब जनपद पंचायत लोरमी के सभागृह में रोजगार सहायक का पैसा लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पंचायत व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

PM Awas Yojana Corruption: जनपद पंचायत सभागृह में पैसा लेते वीडियो वायरल, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

यह घटना प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है, जिसका उद्देश्य गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। अब लोगों की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और दोषियों के खिलाफ कब तक सख्त कदम उठाए जाते हैं।

read also: Aaj Ka Panchang: आज चैत्र पूर्णिमा, जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ समय और महत्व

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…