CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, 583 लोगों की घर वापसी

धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं की एकता पर जोर देते हुए बयान दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और एक ही दिन में 583 लोगों की घर वापसी कराई गई, जिसमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल बताया गया।

2. 4.61 करोड़ की गांजा और नशीली दवा जब्त

Mahasamund में ड्राई फ्रूट्स और पैकर्स एंड मूवर्स की आड़ में तस्करी हो रही थी। पुलिस ने कार्रवाई कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

3. भिलाई में केमिकल फैक्ट्री हादसा

Bhilai में पाइपलाइन फटने से जहरीला धुआं फैल गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कंपनी पर सायरन न बजाने का आरोप लगा।

4. नक्सलियों का छिपाया करोड़ों का खजाना बरामद

Bijapur में 7 किलो सोना और 3 करोड़ कैश समेत कुल 14 करोड़ का सामान बरामद हुआ। 34 नक्सलियों ने सरेंडर भी किया।

5. समर स्पेशल ट्रेन के टाइम में बदलाव

इतवारी–शालीमार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग बदली गई है। 2 अप्रैल से नई समय-सारणी लागू होगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

6. रायगढ़ में अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई

Raigarh में 13 टन स्क्रैप जब्त किया गया। इसे अवैध रूप से प्लांट में खपाने की तैयारी थी, जिसे पुलिस ने नाकाम किया।

7. ट्राइबल गेम्स में रोमांचक मुकाबले

Jagdalpur में आयोजित खेलों में मिलीसेकंड के अंतर से जीत-हार तय हुई। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

8. भांग दुकान लाइसेंस के लिए आवेदन शुरू

Raipur में भांग की थोक दुकानों के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। 17 अप्रैल को लॉटरी के जरिए चयन होगा।

9. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में गोल्ड

Ambikapur में आयोजित प्रतियोगिता में कर्नाटक की खिलाड़ी मनीषा ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता।

10. मौसम अलर्ट: अंधड़, बारिश और ओले

प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना है। तापमान में गिरावट आने की भी उम्मीद है।

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा