Agra में नाबालिगों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल: गांव में हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra

Report by: Farhan Khan

Agra: उत्तरप्रदेश के आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक दर्जनों नाबालिग किशोर-किशोरियों के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस घटना के बाद प्रभावित परिवारों में भय और तनाव का माहौल बन गया।

Agra: एक ही गांव के किशोर-किशोरियों के वीडियो सामने आए

जानकारी के अनुसार, वायरल हुए करीब 40 से अधिक वीडियो में 3 किशोर और 2 किशोरियां दिखाई दे रहे हैं, जो सभी एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वीडियो सामने आते ही परिवारों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Agra: पुराने मोबाइल से लीक हुए वीडियो

पुलिस जांच में सामने आया कि ये वीडियो पहले संबंधित किशोर-किशोरियों के मोबाइल फोन में थे। बाद में उन्होंने वीडियो डिलीट कर मोबाइल बेच दिए, लेकिन फाइल्स पूरी तरह हटाई नहीं गई थीं। मोबाइल खरीदने के बाद इन वीडियो को रिकवर कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

Agra: ग्रामीणों में आक्रोश, थाने पहुंचे लोग

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Agra: गांव में पुलिस बल तैनात, साजिश की जांच

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की निगरानी डीसीपी पश्चिमी आदित्य सिंह कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जो भी व्यक्ति इस घटना के पीछे पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

read also: Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा