,

Naxal Surrender Raipur: रायपुर में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर, 25 उग्रवादियों ने हथियारों के साथ छोड़ी हिंसा की राह

Naxal Surrender Raipur

Naxal Surrender Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलवाद खात्मे की तय डेडलाइन के अंतिम दिन दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 25 नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।

Naxal Surrender Raipur: दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 12 महिला और 13 पुरुष नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

इन नक्सलियों में 12 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 47 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सभी ने अपने हथियारों के साथ सरेंडर किया, जिसे सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Naxal Surrender Raipur: करोड़ों की नकदी, सोना और 93 घातक हथियारों की ऐतिहासिक बरामदगी

आत्मसमर्पण के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भी की है। नक्सलियों के पास से 2 करोड़ 90 लाख रुपए नकद और लगभग 7.20 किलोग्राम सोना, जिसकी कीमत करीब 11.16 करोड़ रुपए बताई जा रही है, जब्त किया गया है।

read also: Aaj Ka Panchang: आज चैत्र पूर्णिमा, जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ समय और महत्व

इसके अलावा एलएमजी, एके-47, एसएलआर और इंसास जैसे कुल 93 घातक हथियार भी नक्सलियों ने सौंप दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह सरेंडर नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है और आने वाले समय में शांति बहाली की दिशा में यह बड़ा कदम है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…