,

Kashi : MP-UP Summit से साझा विरासत के साथ विकास को मिलेगी नई दिशा, निवेश और पर्यटन पर भी जोर

Kashi MP-UP Summit 2026 odop-mou

Kashi : विश्वनाथ-महाकाल ट्रस्ट के बीच MoU, ODOP और निवेश के नए अवसर खुलेंगे

रिपोर्ट- आकाश सेन

Kashi : मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से वाराणसी में आयोजित एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में कई अहम फैसले लिए गए। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों व अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान धार्मिक पर्यटन, लघु उद्योग, निवेश और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में दोनों राज्यों के बीच कई महत्वपूर्ण एमओयू भी साइन किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच समझौता शामिल है। इसके अलावा ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) को बढ़ावा देने के लिए भी दोनों राज्यों ने सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की असीम संभावनाएं हैं और प्रदेश से 70 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात हो रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में औद्योगिक विकास तेजी से बढ़ रहा है और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है।

उन्होंने काशी और उज्जैन के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध हैं, जिन्हें अब विकास के नए आयामों से जोड़ा जा रहा है।

Kashi : विकास और परियोजनाओं पर फोकस

सीएम ने बताया कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुरैना में 2000 मेगावॉट का सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट भी दोनों राज्यों के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सिंचाई क्षेत्र बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर हो चुका है और किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत 50% तक अनुदान दिया जा रहा है।

Kashi : ओडीओपी से रोजगार को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ने कहा कि ओडीओपी योजना ने स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को नई पहचान दी है। यूपी में अब तक लाखों युवाओं को रोजगार और वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

Kashi : प्रदर्शनी में दिखी संस्कृति और शिल्प

सम्मेलन में आयोजित प्रदर्शनी में दोनों राज्यों के हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, जूट, बांस और मेटल क्राफ्ट उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही जीआई टैग वाले उत्पादों और पारंपरिक कला को भी मंच मिला।

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…