,

योगी सरकार परिषदीय छात्रों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को कर रही प्रोत्साहित, कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को मिल रहा है प्रोत्साहन

Yogi government

छोटे बच्चे स्वभावतः जिज्ञासु होते हैं और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। हालांकि, अपने सीमित ज्ञान के कारण वे अपनी जिज्ञासाओं का पूरी तरह समाधान करने में अक्सर असफल रहते हैं। ऐसे में उन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए ‘जिज्ञासा आधारित शिक्षा’ को प्रोत्साहित करने की पहल की है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत इन कक्षाओं के छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, प्रयोग के विविध अवसर प्रदान करने और विज्ञान की प्रक्रियाओं व विधियों की सम्यक् समझ विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से हो रहा है चयन
सितम्बर माह में चल रहे ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के माध्यम से छात्रों का चयन किया जा रहा है। चयनित छात्रों को विकास खंड और जनपद स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।

क्विज प्रतियोगिता है चयन का आधार
होनहार छात्रों के चयन के लिए क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों में तर्कशीलता, टीम वर्क, प्रतिस्पर्धात्मक भावना, आत्मविश्वास को बढ़ावा देने और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

तीसरे शनिवार को हो चुकी है विद्यालय स्तर की क्विज प्रतियोगिता
सितम्बर माह के तीसरे शनिवार को आयोजित विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय के छात्रों को भाग लेने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन चयनित छात्रों की सूची विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है।

चौथे शनिवार को ब्लॉक स्तर पर होगी परीक्षा
विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्रों की परीक्षा सितम्बर माह के चौथे शनिवार को ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से चयनित तीन छात्रों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। दो चरणों में होने वाली इस प्रतियोगिता के पहले चरण में विकास खंड के सभी परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित 3-3 छात्र शामिल होंगे। 25 बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) की परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 25 छात्रों को अंतिम चरण के लिए चुना जाएगा। इन 25 छात्रों को 5-5 के समूहों में विभाजित किया जाएगा और वे विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अंतिम चरण में विजेता टीम को जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Jabalpur Car Fire: लम्हेटा बायपास में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार सुरक्षित

Jabalpur Car Fire जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित लम्हेटा बायपास पर

Pakistan Afghanistan Airstrikes: अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक दावा, 10 ठिकानों पर हमला

Pakistan Afghanistan Airstrikes: पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह अफगानिस्तान के भीतर 10 ठिकानों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेंं. 1. छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में नो UPI

Aaj ka Panchang: जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Aaj ka Panchang: 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ