Report by: Rajeev Mehta, Edit by: Priyanshi Soni
Yamunanagar car accident: यमुनानगर जिले के कानड़ी खुर्द गांव के पास टोल टैक्स बचाने के प्रयास में एक कार तालाब में गिर गई। घटना में युवक हिमांशु (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन तान्या गंभीर रूप से घायल हो गई।
Yamunanagar car accident: टोल बचाने के लिए लिया गया शॉर्टकट
बताया गया है कि मृतक अपने बहन को चंडीगढ़ में परीक्षा दिलाने के बाद लौट रहा था। 100 रुपये का टोल बचाने के लिए उसने शॉर्टकट रास्ता चुना, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण सामने से आ रही गाड़ी से बचने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे तालाब में जा गिरी।
Yamunanagar car accident: राहत और बचाव कार्य
ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। शीशे तोड़कर दोनों को सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन तान्या का इलाज जारी है, और उसके मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।

Yamunanagar car accident: मृतक की पहचान और परिवार का विवरण
मृतक हिमांशु, प्रोफेसर कॉलोनी, यमुनानगर का निवासी था और चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। वह अपनी बहन को परीक्षा दिलवाने के लिए निकला था और 15 दिन पहले ही नई कार खरीदी थी।
पुलिस का बयान
बलदेव राज, थाना प्रभारी छप्पर ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दुर्घटना की सही वजह सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें: Haryana: Top 10 News.





