,

Haryana: Top 10 News.

Haryana

Edit by: Priyanshi Soni

Haryana: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

  1. हरियाणा के 13 जिलों में आज घना कोहरा, राजस्थान बॉर्डर से लगे इलाकों में शीतलहर
    हरियाणा में सर्दी और कोहरे का असर जारी है। मौसम विभाग ने अंबाला, करनाल, सोनीपत सहित 13 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान से सटे जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।
  2. हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को हार्ट अटैक, मोहाली में हुई सर्जरी
    हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को गुरुवार रात अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी की, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
  3. मंत्री अनिल विज के श्रम विभाग में करप्शन का मामला, CM सैनी ने दिए जांच के आदेश
    श्रम विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनचाही पोस्टिंग के लिए रेट कार्ड चल रहा था। मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद एसीबी को जांच सौंपी गई है।
  4. खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026: हरियाणा महिला टीम ने सेपक तकरॉ में जीता गोल्ड
    दीव में आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स में हरियाणा की महिला सेपक तकरॉ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में बिहार की टीम को हराया गया।
  5. नारनौल में नौसेनाकर्मी हमले के मामले में नया मोड़, युवती ने लगाए गंभीर आरोप
    महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में नौसेना कर्मी पर हुए हमले के बाद युवती ने भी शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि नौसेनाकर्मी उसे जबरन उठाने और जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है।
  6. फरीदाबाद में 80 हजार बच्चे देंगे वार्षिक परीक्षा, सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेटशीट जारी
    शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 की सालाना और पूरक परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। सप्लीमेंट्री परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होगी। स्कूलों को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।
  7. फतेहाबाद में नशा विरोधी यात्रा पर विवाद, BJP नेता और पुलिस आमने-सामने
    फतेहाबाद में नशा विरोधी यात्रा निकालने को लेकर पुलिस और भाजपा नेता के बीच टकराव हो गया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से यात्रा रोकने को कहा, जबकि नेता ने इसे जनहित का मुद्दा बताते हुए यात्रा निकालने का ऐलान किया।
  8. CJI सूर्यकांत आज जाएंगे पैतृक गांव पेटवाड़, स्कूल-कॉलेज का करेंगे दौरा
    मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद सूर्यकांत पहली बार अपने पैतृक गांव पेटवाड़ पहुंचेंगे। वे अपने स्कूल और हिसार के कॉलेज में आयोजित एलुमनी मीट में शामिल होंगे, जहां उनके पुराने सहपाठी भी मौजूद रहेंगे।
  9. ₹100 बचाने के चक्कर में कार तालाब में गिरी, यमुनानगर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
    यमुनानगर में टोल टैक्स से बचने के लिए रास्ता बदलने पर कार तालाब में गिर गई। हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन को ग्रामीणों ने बचा लिया।
  10. बिजली लॉस वसूली को लेकर HERC पर सवाल, पूर्व मंत्री संपत सिंह का हमला
    पूर्व मंत्री संपत सिंह ने आरोप लगाया कि हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने बढ़े हुए एनर्जी चार्ज और बिजली लॉस वसूली को खत्म करने की मांग की।

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Gold Silver Rate: ₹1,54,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी ₹2,40,100 किलो, देखें आज का भाव

Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों

Asian Games फाइनल में भारत ने बनाए 216 रन, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास; 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला

भारत की UNSC स्थायी सदस्यता को चार यूरोपीय देशों का समर्थन, V4 बैठक में बनी सहमति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने की

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पंचायत की ‘मां’ से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से