,

यमुनानगर: ज्वेलर्स की दुकान में लूट का प्रयास, दुकानदार की बहादुरी से नाकाम

- Advertisement -
Ad imageAd image

By: Rajeev mehta

यमुनानगर: छछरौली मैन बाजार में बेखौफ बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाने की कोशिश की। ग्राहक बनकर आए लुटेरों ने पहले तो आभूषणों की जानकारी ली, लेकिन मौका मिलते ही एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर दुकानदार को डराने का प्रयास किया। हालांकि, दुकानदार ने साहस और चतुराई से काम लेते हुए लुटेरों को दुकान से खदेड़ दिया।

कैसे हुआ लूट का प्रयास?

दो लुटेरे पल्सर बाइक से आए और ग्राहक बनकर दुकान में घुसे। उन्होंने सोने के आभूषणों की जानकारी ली, लेकिन जैसे ही दुकानदार ने ज्वेलरी दिखाना शुरू किया, एक बदमाश ने पिस्टल तान दी। हालांकि, दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए सोने के आभूषणों का डिब्बा मारकर पिस्टल का निशाना बदल दिया और फिर एक डंडे से लुटेरों को खदेड़ दिया

बाइक छोड़कर भागे लुटेरे, CCTV में कैद हुई घटना

लुटेरे इस हड़बड़ाहट में अपनी बाइक की चाबी दुकान में ही छोड़ गए और पैदल ही मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई

पुलिस जांच जारी

पीड़ित दुकानदार सोमेश गर्ग ने बताया कि दोनों लुटेरे ग्राहक बनकर आए थे और सोने की एक अंगूठी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और लुटेरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मौके से छूटी हुई बाइक को जब्त कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही है।

ग्वालियर कलेक्टर पर हाई कोर्ट की सख्त कार्रवाई, 11 मार्च को फिर होना पड़ेगा पेश!..यह भी पढ़े

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और