,

Women Reservation Bill: खैरागढ़ जनपद पंचायत बैठक में हंगामा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सत्ता-पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

Women Reservation Bill

Women Reservation Bill: खैरागढ़ जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक उस समय राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गई, जब Women Reservation Bill यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला। बैठक में भाजपा की ओर से लाए गए निंदा प्रस्ताव ने माहौल को और अधिक गर्मा दिया, जिस पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया।

जनपद अध्यक्ष राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने इसे महिला विरोधी मानसिकता बताते हुए केंद्र सरकार से अधिनियम को जल्द लागू करने की मांग दोहराई।

Women Reservation Bill: निंदा प्रस्ताव पर बढ़ा विवाद, भाजपा-कांग्रेस में तीखी नोकझोंक

वहीं, कांग्रेस सदस्यों ने इस प्रस्ताव को जनपद स्तर की बैठक में लाए जाने पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि यह विषय संसद से जुड़ा है और इसे स्थानीय निकाय में उठाना केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है। कांग्रेस ने इसे अनावश्यक हस्तक्षेप बताते हुए प्रस्ताव का विरोध किया।

Women Reservation Bill: स्थानीय बैठक में राष्ट्रीय मुद्दे पर बहस, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक का सिलसिला चलता रहा। सत्तापक्ष जहां इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रहा था, वहीं विपक्ष इसे महज राजनीतिक स्टंट करार देता नजर आया।

read also: BENGAL ELECTION में सियासी भूचाल , ममता ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू, सीईओ हिमांशु गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम को देखा। बैठक का माहौल देर तक गरमाया रहा और यह राजनीतिक टकराव चर्चा का विषय बन गया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…