,

आखिर क्यों किया गया अधिकारियों का निलंबन, जानिए पूरी कहानी

Why were the officers suspended? Know the full story

राजस्थान में जल जीवन मिशन के तहत अब तक 70 अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है और कई अन्य पर कार्रवाई हुई है, जिनमें इंजीनियर और ठेकेदार शामिल हैं, क्योंकि भ्रष्टाचार और काम में अनियमितताओं की शिकायतें मिली हैं,

पाइपलाइन बिछाने में गुणवत्ता नियंत्रण और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिसमें ग्रामीणों ने शिकायतें की थीं। अभी भी जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है जिसको लेकर उच्च स्तर के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करने में लगे हैं। मिशन को लेकर कुछ जगह काम प्रगति पर है तो कुछ जगह कम कछुआ चाल चल रहा है । लगातार जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर शिकायत मिलने के बाद मंत्री की ओर से भी एक्शन लिया जा रहा है ।मंत्री के निर्देश पर राज्य और जिले के अधिकारियों की एक टीम बनाकर जांच कराई गई है, जिसके बाद यह निलंबन की कार्रवाई देखने को मिल रही है ।

राजस्थान में जल जीवन मिशन की प्रशासनिक जिम्मेदारी जलदाय विभाग की है । जिसमें डॉ. समित शर्मा जैसे अधिकारी समीक्षा कर रहे हैं ।जबकि पिछली सरकार में मंत्री डॉ. महेश जोशी और उनके सहयोगी संजय बड़ाया जैसे अधिकारियों का नाम घोटाले से जुड़ा रहा है ।जिससे ED की जाँच भी हुई है
सुरेश सिंह रावत जल संसाधन मंत्री हैं और योजना की प्रगति पर नज़र रखे हुए हैं।

जल जीवन मिशन को लेकर कब किसने और कहां आरोप लगाए !

जल जीवन मिशन को लेकर राजस्थान लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 900 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में सात महीने से पूर्व मंत्री महेश जोशी जेल में थे । जिन्हें अब राहत मिली है। मंत्री डॉ. महेश जोशी पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री थे। अब विपक्ष में कांग्रेस है और कांग्रेस जल जीवन मिशन को लेकर भाजपा पर आरोप लगा रही है ।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…