,

सुसाइड करने पर क्यों मजबूर हुआ IIT स्टूडेंट, दोस्तों ने बताई ये वजह

- Advertisement -
Ad imageAd image
Why was IIT student forced to commit suicide, friends told this reason

इंदौर: IIT के बीटेक प्रथम वर्ष के स्टूडेंट ने होस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय रोहित केथवाथ तेलंगाना के नलगोंडा का निवासी है। पुलिस ने बताया कि रोहित आईआईटी कैंपस के विक्रम साराभाई होस्टल में रहता था। उसके दोस्तों ने बताया कि वह पहले ऑनलाइन गेम खेलता था। इसके बाद उसे ऑनलाइन सट्‌टे की लत भी लग गयी। इससे उसे लाखों का नुकसान हुआ। वह इस नुकसान से बाहर नहीं निकल पा रहा था। रोहित ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस में सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने ऑनलाइन बेटिंग एप्प को ड्रग की तरह बताया। उधर रोहित के बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताई और जांच की मांग की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 8 बज कर 30 मिनिट पर रोहित के सभी दोस्त डिनर के लिए डाइनिंग हॉल गए थे। दोस्तों ने अपने साथ रोहित को भी चलने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। जब दोस्त डिनर करके लौटे तो देखा कि रोहित फंदे पर लटका हुआ था। दोस्तों ने तुरंत इसकी जानकारी होस्टल वार्डन को और सिमरोल पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को बरामद कर लिया है। जिसकी कॉल डिटेल और मोबाइल एप की जांच की जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि उसे कोई धमकी तो नहीं दे रहा था। साथ ही उसके बैंक अकाउंट की जांच कर पता लगाया जाएगा कि उसने किसको पैसा ट्रांसफर किए। उसने कहीं किसी से लोन तो नहीं लिया है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की