,

क्या है ट्रंप का ‘कर और व्यय कटौती विधेयक’? एलन मस्क बोले – “पागलपन से भरा विनाशकारी फैसला!”

BY: Yoganand Shrivastva

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। उन्होंने हाल ही में सीनेट में एक बहुचर्चित विधेयक पेश किया है, जिसका नाम है “One Big Beautiful Bill Act” (OBBBA) — लेकिन इस ‘खूबसूरत बिल’ को लेकर अब बवाल मच गया है। जहां रिपब्लिकन पार्टी इसे गेम-चेंजर बता रही है, वहीं दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक एलन मस्क ने इसे “राजनीतिक आत्महत्या” और “पागलपन से भरा फैसला” करार दिया है।

सीनेट में विधेयक ने पास किया पहला पड़ाव

यह बिल कर कटौती, सैन्य खर्च में बढ़ोतरी, सीमा सुरक्षा, और सामाजिक योजनाओं में भारी कटौती को लेकर है। 27 जून को सीनेट में इस पर पहला प्रक्रियात्मक मतदान हुआ, जिसमें बिल को 51 वोटों से हां और 49 वोटों से ना मिला। टाई होने की स्थिति में उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस मौजूद रहे। मतदान के दौरान सदन में तीखी बहस और जमकर खींचतान भी देखने को मिली।

एलन मस्क का तीखा हमला

एलन मस्क, जो कभी ट्रंप के करीब माने जाते थे, अब इस बिल के सबसे बड़े आलोचक बनकर उभरे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा —

“यह बिल अमेरिका में लाखों नौकरियों को खत्म कर देगा और उभरते हुए उद्योगों को बर्बाद कर देगा। यह देश के लिए एक रणनीतिक आपदा है।”

“यह रिपब्लिकन पार्टी की राजनीतिक आत्महत्या है।”

मस्क का कहना है कि यह विधेयक पुराने उद्योगों को तो फायदा पहुंचाएगा, लेकिन टेक, एनर्जी और ऑटो सेक्टर जैसे भविष्य के उद्योगों पर गहरा प्रभाव डालेगा।

क्या है OBBBA विधेयक?

OBBBA यानी “One Big Beautiful Bill Act” 2025, एक व्यापक विधेयक है जो 1000 से ज्यादा पेजों में फैला हुआ है। इसकी प्रमुख बातें हैं:

  • व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती की अवधि बढ़ाई जाएगी (2028 तक)।
  • टिप्स और ओवरटाइम पर टैक्स में छूट का प्रस्ताव।
  • कार लोन के ब्याज पर टैक्स कटौती।
  • 65 साल से अधिक उम्र वालों के लिए $4000 की अतिरिक्त कटौती।
  • 2024–28 में जन्मे बच्चों के लिए “ट्रंप अकाउंट” से $1,000 तक योगदान।
  • सैन्य बजट और सीमा सुरक्षा के लिए बड़ी राशि तय की गई है।
  • सामाजिक सुरक्षा और हेल्थ प्रोग्राम में कटौती प्रस्तावित है।

आगे क्या?

ट्रंप प्रशासन 4 जुलाई तक इस विधेयक को पारित कराना चाहता है, लेकिन मस्क जैसे प्रभावशाली उद्योगपतियों की नाराजगी और डेमोक्रेट्स का विरोध इसे रोकने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

अब सवाल ये है — क्या यह ‘खूबसूरत बिल’ अमेरिका को मजबूत बनाएगा, या सच में मस्क की चेतावनी के अनुसार देश को भारी नुकसान की ओर धकेलेगा?

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही