हिंदू विवाह पद्धति पर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस कंगना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बेंगलुरु में इंजीनियर के सुसाइड मामले पर जताया दुख

नई दिल्ली: बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष से सुसाइड केस की गूंज इनदिनों पूरे भारत में सुनाई दे रही है। अब इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने भी अपनी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह स्तब्ध और दुखी हैं. कंगना ने इस दौरान ये भी कहा कि ऐसे मामलों में 99% पुरुषों का ही दोष होता है.


कंगना ने पार्लियामेंट के बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा पूरा भारत इससे स्तब्ध है। इस युवा का वीडियो दिल दहला देने वाली घटना है. निश्चित ही जब तक शादी भारतीय परंपराओं से बंधी है, तब तक ही सब ठीक है, लेकिन जब एक शादी में कम्युनिज्म, सोशलिज्म का कीड़ा घुस जाता है, गलत तरह का फेमनिज्म का कीड़ा इसमें शामिल हो जाता है तो लोग इसे धंधा बना लेते हैं और करोड़ों रुपए की उगाही करते हैं. यह सब निंदनीय है.


बीजेपी सांसद कहा युवाओं पर इस तरह का बोझ नहीं होना चाहिए। उनकी उतनी सैलरी नहीं है, उससे तीन गुना अधिक वह भत्ता दे रहे हैं। उनसे और पैसों की मांग की जा रही है। इसी दवाब में आकर बंगलुरु इंजीनियर ने आत्मघाती कदम उठाया।

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष