By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > दिल्ली > Krishna Janmabhoomi Mukti : अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प, स्वामी चक्रपाणि बोले- अब समय आ चुका है
दिल्ली

Krishna Janmabhoomi Mukti : अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प, स्वामी चक्रपाणि बोले- अब समय आ चुका है

Abhishek Singh
Last updated: June 7, 2026 7:12 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

REPORT : AJAY NIGAM

Contents
Krishna Janmabhoomi Mukti : अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद में हजारों संतों और श्रद्धालुओं ने लिया सामूहिक संकल्पKrishna Janmabhoomi Mukti : केंद्र सरकार से सकारात्मक पहल की अपील, जनजागरण अभियान का किया ऐलान

Krishna Janmabhoomi Mukti : अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद में हजारों संतों और श्रद्धालुओं ने लिया सामूहिक संकल्प

Krishna Janmabhoomi Mukti : नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद में जगद्गुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज की अध्यक्षता में हजारों संतों, धर्माचार्यों और श्रीकृष्ण भक्तों ने राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा, गौरक्षा, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और भव्य मंदिर निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में देशभर से आए संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर संकल्प का समर्थन किया तथा “ॐ” के सामूहिक उच्चारण के साथ अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Krishna Janmabhoomi Mukti

Krishna Janmabhoomi Mukti : अपने अध्यक्षीय संबोधन में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि पर करोड़ों श्रद्धालुओं के संघर्ष और बलिदान के बाद भव्य मंदिर निर्माण संभव हुआ, उसी प्रकार अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का समय भी आ चुका है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के मूल जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना, माखन-मिश्री भोग, अखंड दीप और वैदिक परंपराओं की पुनर्स्थापना के लिए राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

Krishna Janmabhoomi Mukti : केंद्र सरकार से सकारात्मक पहल की अपील, जनजागरण अभियान का किया ऐलान

Krishna Janmabhoomi Mukti : स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक सम्मेलन नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण भक्तों और सनातन अनुयायियों का विराट समागम है, जो भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ एकत्रित हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।

Krishna Janmabhoomi Mukti : धर्म संसद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह में पुनः पूजा-अर्चना, वैदिक अनुष्ठानों की शुरुआत, अखंड दीप प्रज्ज्वलन और भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री भोग अर्पित किए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके साथ ही राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा, गौ रक्षा, आश्रम रक्षा, संत रक्षा और मानवता की रक्षा के लिए भी सामूहिक संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में दादी जी महाराज, महंत नारायण गिरि जी महाराज, महामंडलेश्वर नवल किशोर दास जी महाराज, आचार्य लोकेश मुनि, आचार्य विवेक मुनि, महामंडलेश्वर अवधेशानंद सरस्वती, वैष्णवी नंद गिरि सहित देशभर के अनेक संत, धर्माचार्य और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “जय श्रीकृष्ण”, “राधे-राधे”, “जय श्रीराम”, “गौमाता की जय” और “सनातन धर्म की जय” के उद्घोषों के साथ हुआ।

read more : SAFF Women Championship : भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

TAGGED:chattisgarhHindi NewsKrishna Janmabhoomi MuktiMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP News
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/ohh-my-dog-trailer-pankaj-tripathi/
मनोरंजन

‘Ohh My Dog’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी की नई थ्रिलर में दिखेगी इंसान और कुत्ते के रिश्ते की भावुक कहानी

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/awarapan-2-arijit-singh-comeback/
मनोरंजन

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?