,

इंडिगो की उड़ानों में कटौती, अन्य एयरलाइन्स को मिलेंगे स्लॉट, सरकार ने की बड़ी घोषणा

इंडिगो की उड़ानों में कटौती, अन्य एयरलाइन्स को मिलेंगे स्लॉट, सरकार ने की बड़ी घोषणा

हाल ही में बड़ी संख्या में इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने के बाद केंद्र सरकार ने शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में बड़ा कदम उठाया है। सिविल एविएशन मंत्री के राम मोहन नायडू ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी।

5 दिन बाद पटरी पर लौट रही IndiGo की उड़ान, लेकिन कई शहरों में आज भी  फ्लाइट्स रद; 10 Points - indigo flights resuming slowly still cancelled in  many cities 10 key updates

शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में कटौती
मंत्री ने बताया कि इंडिगो फिलहाल 2,200 उड़ानें संचालित कर रही है। हाल के बड़े पैमाने पर परिचालन व्यवधानों को देखते हुए सरकार ने इंडिगो के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में कटौती का निर्णय लिया है। इसके बाद इन उड़ानों के स्लॉट अन्य एयरलाइन्स को आवंटित किए जाएंगे।

यात्रियों को लौटाए गए पैसे और बैग
राम मोहन नायडू ने कहा कि 1 से 8 दिसंबर (शाम 5 बजे तक) तक रद्द की गई 7,30,655 पीएनआर के यात्रियों को 745 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं। इसके अलावा 9,000 यात्रियों के बैगों में से 6,000 बैग लौटाए जा चुके हैं। शेष बैग आज रात या मंगलवार सुबह तक यात्रियों को सौंप दिए जाएंगे।

उड़ान व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम
इस कदम से इंडिगो की उड़ान व्यवस्था में सुधार होगा और अन्य एयरलाइन्स को भी संचालन का अवसर मिलेगा। केंद्र सरकार का यह फैसला यात्रियों की सुविधा और हवाई यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…