,

CM Yogi Adityanath GRP Review: आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय से रेलवे सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी GRP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

- Advertisement -
Ad imageAd image
CM Yogi Adityanath GRP Review

Report; Vandna Rawat

CM Yogi Adityanath GRP Review उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कामकाज की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए राज्य में रेल यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क वाला राज्य है, जहां रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा, महिला सम्मान, अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि रेलवे परिसरों और ट्रेनों में अपराधियों व असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए तथा सुरक्षा मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) की नीति को पूरी दृढ़ता से लागू किया जाए।

CM Yogi Adityanath GRP Review पत्थरबाजी पर लगा अंकुश; ‘ऑपरेशन मुस्कान’ और ‘कन्विक्शन’ में मिली बड़ी सफलता

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस के त्रिकोणीय समन्वय तथा कड़े कानूनी अभियोजन के चलते हाल के दिनों में ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं में भारी कमी आई है। सुरक्षा चौपाल, रेल मित्र नेटवर्क, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी और युवाओं की काउंसलिंग जैसे कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

इसके साथ ही, लापता बच्चों को अपनों से मिलाने वाले ‘ऑपरेशन मुस्कान’ और अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने वाले ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत उत्तर प्रदेश जीआरपी ने देश भर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना भी की।

CM Yogi Adityanath GRP Review हरिद्वार अर्धकुंभ-2027 की तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए अधिकारियों को सुदूर योजना पर काम करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार अर्धकुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) के लिए अभी से एक व्यापक और अचूक कार्ययोजना तैयार की जाए।

त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों, बड़े धार्मिक आयोजनों और प्रदेश में होने वाली विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं के दौरान स्टेशनों पर यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रवेश व निकास द्वारों पर कतार प्रबंधन, डिजिटल उद्घोषणा और 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखने को कहा गया है।

CM Yogi Adityanath GRP Review आंकड़ों की जुबानी: यूपी जीआरपी का विशाल नेटवर्क और जिम्मेदारी

CM Yogi Adityanath GRP Review समीक्षा बैठक में डीजी (रेलवे) ने मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश जीआरपी के सांगठनिक ढांचे और इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण आंकड़ों से अवगत कराया:

  • स्थापना वर्ष: उत्तर प्रदेश जीआरपी की स्थापना ब्रिटिश काल में वर्ष 1867 में हुई थी।
  • सांगठनिक ढांचा: वर्तमान में यूपी जीआरपी 6 बड़े अनुभागों, 65 थानों तथा 89 अस्थायी चौकियों के माध्यम से कानून व्यवस्था संभाल रही है।
  • दैनिक जिम्मेदारी: जीआरपी रोजाना राज्य से गुजरने वाली 3031 से अधिक ट्रेनों, लगभग 1550 रेलवे स्टेशनों और 30 लाख से अधिक रेल यात्रियों की सुरक्षा का विशाल दायित्व संभालती है।

CM Yogi Adityanath GRP Review तकनीक से लैस होगी सुरक्षा: डिजिटल वेरिफिकेशन और ड्रोन गश्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को परिणामोन्मुख बनाने के लिए आधुनिकतम तकनीकों का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए संयुक्त गश्त के साथ-साथ कबाड़ बाजारों (स्क्रैप डीलर्स) की सघन निगरानी की जाएगी। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए डिजिटल सत्यापन (Digital Verification) और विशेष ‘निरीक्षण ऐप’ का उपयोग बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि तकनीक और सुदृढ़ अभियोजन के मेल से यूपी में रेल यात्रा को देश में सबसे सुरक्षित और सुलभ बनाया जाएगा।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति