SAFF Women Championship : गोवा में 25 मई से 6 जून तक हुई एसएएफएफ वुमेन चैपिंयनशिप
SAFF Women Championship : भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैम्पियनशिप-2026 जीत ली है। भारतीय टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया। इस जीत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह शानदार विजय भारत की बेटियों के साहस, प्रतिभा और टीम भावना का प्रतीक है। भारतीय टीम की यह सफलता खेल जगत में प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी।

SAFF Women Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। पूरी टीम हार्दिक बधाई की पात्र है। उन्होंने महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि, गोवा राज्य के मडगांव में 25 मई से 6 जून की अवधि में हुई इस चैम्पियनशिप में भारत की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय महिला खिलाड़ियों को बधाई दी है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने 18 गोल करने की उपलब्धि भी हासिल की है। अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
read more : Women Age To Freeze Eggs : महिलाओं को किस उम्र में एग फ्रीज करवा लेने चाहिए, डॉक्टर से जानिए ये कितना सही है और पूरी प्रक्रिया क्या है?

