,

हैदराबाद में भारी बारिश से हाहाकार: 3 लोग लापता, एक युवक बाइक समेत नाले में बहा, IMD ने दी नई चेतावनी

BY: Yoganand Shrivastva

हैदराबाद: रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया और अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग लापता हो गए। इनमें से एक व्यक्ति अपनी बाइक समेत बह गया, जिसकी बाइक नाले से आधा किलोमीटर दूर बरामद की गई है। आपदा प्रबंधन की टीमें बड़े पैमाने पर बचाव और तलाश अभियान चला रही हैं।

टॉलीचौकी और पार्शीगुट्टा में बड़ा हादसा

टॉलीचौकी क्षेत्र में बारिश के पानी में बहते लोगों का वीडियो सामने आया है। पार्शीगुट्टा के रहने वाले सनी (विवाहित और दो बच्चों के पिता) भारी बारिश के पानी में बह गए। बताया गया कि घटना पार्शीगुट्टा 44 बस स्टॉप के पास हुई। सनी की बाइक चर्च के पास लगभग आधा किलोमीटर दूर मिली। फिलहाल उनकी तलाश जारी है।

नामपल्ली में दो और लोग लापता

नामपल्ली इलाके में भी दो लोग नाले में बहने से लापता हो गए हैं। उनकी पहचान 26 वर्षीय अर्जुन और 28 वर्षीय रामा के रूप में हुई है। पुलिस और बचाव दल दोनों की तलाश कर रहे हैं।

पुलिस और प्रशासन का बयान

असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (आसिफ नगर डिविजन) बी किशन कुमार ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे अफजलसागर में भारी बारिश से पानी का स्तर तेजी से बढ़ा, जिसके कारण ये हादसे हुए। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
तेलंगाना विकास योजना सोसाइटी के मुताबिक, रविवार शाम 8:30 बजे से रात 11 बजे तक मुशीराबाद के बौद्ध नगर सामुदायिक भवन में 124 मिमी, एमसीएच कॉलोनी लाइब्रेरी में 118.5 मिमी और जवाहर नगर सामुदायिक भवन में 114.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। नगर निगम की टीमें, आपदा प्रबंधन कर्मी और यातायात पुलिस प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकालने में जुटी हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 15 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, निजामाबाद, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, जनगांव, सिद्दीपेट, यादाद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी, हैदराबाद, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी, महबूबनगर और नारायणपेट जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…