Wedding Attack Case : हल्द्वानी में शादी समारोह के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Wedding Attack Case : शादी समारोह में मारपीट और चाकू से हमले का आरोप

REPORT : DEEPAK ADHIKARI

Wedding Attack Case : हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि समारोह के दौरान कुछ युवकों ने पहले जातिसूचक टिप्पणियां कीं और विरोध करने पर हमला कर दिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके भाई की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। गौलापार के देवला मल्ला निवासी उमेश चन्द्र टम्टा ने शिकायत में बताया कि 10 मई की रात चुटकी फार्म में आयोजित विवाह समारोह में करीब 10 से 12 युवकों ने उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला किया। हमले में उमेश टम्टा के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि उनके भाई शुभम टम्टा को बुरी तरह पीटा गया।

Wedding Attack Case : पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप

पीड़ित परिवार का कहना है कि शुभम टम्टा की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है और उनका इलाज बरेली के अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद थाना काठगोदाम में शिकायत दर्ज कराई गई थी और आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए गए थे, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में कार्रवाई करने के बजाय समझौते का दबाव बना रही है। इसी को लेकर पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और निष्पक्ष जांच की मांग की। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Wedding Attack Case : जांच का भरोसा, जल्द कार्रवाई की बात

मामले में अमित कुमार सैनी ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं