By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > देश- विदेश > Suryastra Rocket System : पाकिस्तान के लिए बढ़ी चिंता! ब्रह्मोस के बाद भारत ने किया ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण
देश- विदेश

Suryastra Rocket System : पाकिस्तान के लिए बढ़ी चिंता! ब्रह्मोस के बाद भारत ने किया ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण

Abhishek Singh
Last updated: May 20, 2026 5:15 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Suryastra Rocket System : भारत की रक्षा ताकत लगातार मजबूत होती जा रही है। ब्रह्मोस मिसाइल के बाद अब भारत को एक और बड़ी सैन्य शक्ति मिली है। प्राइवेट सेक्टर की डिफेंस कंपनी Nibe Limited ने ओडिशा के चांदीपुर टेस्ट रेंज में स्वदेशी ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। 150 से 300 किलोमीटर तक मार करने वाला यह रॉकेट सिस्टम भारतीय सेना की लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमता को और मजबूत करेगा।

Contents
Suryastra Rocket System : 300 किलोमीटर दूर तक सटीक हमला करने में सक्षमSuryastra Rocket System : क्या है सूर्यास्त्र रॉकेट सिस्टम?Suryastra Rocket System : दुश्मन के एयर डिफेंस को भी दे सकता है चुनौतीSuryastra Rocket System : पाकिस्तान की क्यों बढ़ी चिंता?Suryastra Rocket System : आत्मनिर्भर भारत को मिला बड़ा बूस्ट
Suryastra Rocket System

Suryastra Rocket System : 300 किलोमीटर दूर तक सटीक हमला करने में सक्षम

सूर्यास्त्र रॉकेट सिस्टम के दो वेरिएंट का परीक्षण किया गया, जिनकी रेंज 150 किलोमीटर और 300 किलोमीटर बताई गई है। परीक्षण के दौरान दोनों रॉकेटों ने बेहद सटीक निशाना लगाया।रिपोर्ट के अनुसार, 150 KM वेरिएंट का CEP (Circular Error Probable) केवल 1.5 मीटर और 300 KM वेरिएंट का CEP लगभग 2 मीटर रहा। रक्षा क्षेत्र में इतनी सटीकता को बेहद खतरनाक और आधुनिक तकनीक माना जाता है।

Suryastra Rocket System : क्या है सूर्यास्त्र रॉकेट सिस्टम?

सूर्यास्त्र एक लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम है, जिसे दुश्मन के अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए विकसित किया गया है।यह सिस्टम दुश्मन के कमांड सेंटर, रडार स्टेशन, लॉजिस्टिक्स हब और सैन्य ठिकानों पर लंबी दूरी से हमला करने में सक्षम है। पारंपरिक तोपों की तुलना में यह ज्यादा एडवांस गाइडेंस और नेविगेशन तकनीक का इस्तेमाल करता है।

Suryastra Rocket System : दुश्मन के एयर डिफेंस को भी दे सकता है चुनौती

सूर्यास्त्र केवल भारी गोले दागने वाला सिस्टम नहीं है, बल्कि यह आधुनिक नेविगेशन और कंट्रोल तकनीक से लैस है। इसकी मदद से सेना दुश्मन की सीमा के काफी अंदर मौजूद रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना सकती है।यह तकनीक सैनिकों को सीधे युद्ध क्षेत्र में भेजे बिना हमला करने की क्षमता देती है, जिससे सेना की सुरक्षा भी बढ़ती है।

Suryastra Rocket System : पाकिस्तान की क्यों बढ़ी चिंता?

300 किलोमीटर रेंज वाला यह रॉकेट सिस्टम भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। इसकी मदद से भारतीय सेना सीमा पार दुश्मन के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को सटीक निशाना बना सकती है।रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे हथियार दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड नेटवर्क और सैन्य ढांचे को कमजोर करने में बेहद प्रभावी साबित होते हैं। यही वजह है कि सूर्यास्त्र के सफल परीक्षण के बाद पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है।

Suryastra Rocket System : आत्मनिर्भर भारत को मिला बड़ा बूस्ट

सूर्यास्त्र का सफल परीक्षण भारत के स्वदेशी रक्षा निर्माण अभियान और ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।भारत अब केवल हथियार आयात करने वाला देश नहीं, बल्कि आधुनिक रक्षा तकनीक विकसित करने वाले देशों की सूची में तेजी से अपनी जगह मजबूत कर रहा है।

read more : Cockroach Janta Party : भारत में शुरू हुई नई ‘मीम पॉलिटिक्स’ की जंग

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsNibe LimitedSuryastra RocketTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradeshडिफेंस न्यूजब्रह्मोस मिसाइलभारत पाकिस्तान तनावभारत रक्षा शक्तिभारतीय सेनासूर्यास्त्र रॉकेट सिस्टमस्वदेशी हथियार
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Panchang 7 July 2026 : जानें मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का संपूर्ण पंचांग

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Horoscope 7 July 2026 : इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Dr Syama Prasad Mukherjee Jayanti 2026 : देश भर के तमाम दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि ,अखंड भारत के लिए मुखर्जी का सर्वोच्च बलिदान

By Rakhi Verma Executive Editor
Dr Shyama Prasad Mukherjee Park
मध्य प्रदेश

Dr Shyama Prasad Mukherjee Park: भोपाल में 46 लाख की लागत से बने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान एवं खेल मैदान का लोकार्पण

By Isa Ahmad

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?