मौसम विभाग की चेतावनी: गर्मी और बारिश झेलने के बाद अब कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इस साल भारत में गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया, वहीं मानसून की बारिश ने पहाड़ी और कुछ मैदानी इलाकों में काफी नुकसान पहुँचाया। अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन दो मौसम की मार झेलने के बाद, देश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार ला नीना (La Niña) की स्थिति विकसित होने के कारण सर्दियों में तापमान सामान्य से कम रह सकता है। अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के क्लाइमेट प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर के बीच ला नीना बनने की प्रबल संभावना है।

ला नीना क्या है?

ला नीना प्रशांत महासागर के भूमध्यरेखीय हिस्से में समुद्र सतह के तापमान में गिरावट को कहते हैं। यह स्थिति वैश्विक मौसम पैटर्न को प्रभावित करती है और इसके असर से भारत में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

मौसम विभाग की जानकारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने बुलेटिन में बताया कि फिलहाल मौसम सामान्य है, लेकिन मॉनसून के बाद ला नीना की संभावना बढ़ सकती है। आईएमडी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,
“हमारे मॉडल अक्टूबर से दिसंबर के बीच ला नीना विकसित होने की 50% से अधिक संभावना दिखा रहे हैं। ला नीना के दौरान भारत में सर्दियां सामान्य से ठंडी रहती हैं। हालांकि ग्लोबल वार्मिंग के कारण गर्मी का प्रभाव कुछ हद तक महसूस हो सकता है, लेकिन ठंडी लहरें अधिक तीव्र हो सकती हैं।”

स्काइमेट का अनुमान

स्काइमेट वेदर के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने भी चेतावनी दी है कि प्रशांत महासागर का तापमान पहले ही सामान्य से ठंडा है। उन्होंने बताया,
“अगर तापमान -0.5°C से नीचे तीन तिमाहियों तक बना रहता है, तो इसे ला नीना घोषित किया जाएगा। 2024 के अंत में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, जब नवंबर से जनवरी तक अल्पकालिक ला नीना बना था।”

उनके अनुसार इस बार अमेरिका में अपेक्षाकृत सूखी सर्दियां रह सकती हैं, जबकि भारत में अधिक ठंड और हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

शोध और अध्ययन

आईआईएसईआर मोहाली और नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च, ब्राजील के शोध के अनुसार, ला नीना के दौरान उत्तर भारत में ठंडी लहरें लंबी अवधि तक बनी रहती हैं। शोध में बताया गया है कि ला नीना की स्थिति में निचले स्तर पर बनने वाली चक्रीय हवाएं उत्तरी अक्षांशों से ठंडी हवा खींचकर भारत की ओर लाती हैं।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश