BY
Yoganand Shrivastava
Water Awareness Rally भारत सरकार के ‘कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत ग्वालियर में वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ केआरजी कॉलेज से हुआ, जिसमें शासकीय कमला राजा स्वशासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनएसएस छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Water Awareness Rally वाटर वूमेन सावित्री श्रीवास्तव ने किया जागरूक
रैली का नेतृत्व डिप्स नीर संस्था की संस्थापिका, वाटर वूमेन सावित्री श्रीवास्तव एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों को वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण और जल प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

रैली में शामिल लोगों ने जल बचाने और वर्षा जल को संरक्षित करने के संदेश वाले नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। साथ ही नागरिकों से अपने घरों और संस्थानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने की अपील की गई।
Water Awareness Rally जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान
यह जागरूकता रैली केआरजी कॉलेज से प्रारंभ होकर कंपू स्थित महावीर भवन क्षेत्र से होते हुए पुनः केआरजी कॉलेज पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। कार्यक्रम में शहर के अनेक नागरिकों ने भाग लेकर वर्षा जल के संरक्षण और उसके प्रभावी प्रबंधन में सहयोग देने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने कहा कि बढ़ते जल संकट को देखते हुए वर्षा जल संचयन समय की आवश्यकता है और जनभागीदारी के बिना जल संरक्षण के लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है।
Read this: Gen- Z को लेकर मोहन भागवत की सलाह, कहा- संवाद से ही बनेगा मजबूत समाज



