WAR AJENDA : अमेरिका –इजराइल और ईरान में अब आर-पार की लड़ाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
war ajenda swadesh news

by: rakhi verma

WAR AJENDA : मिडिल ईस्ट का तनाव अब पीक पर है.. ट्रंप ने ईरान को होर्मुज खोलने के लिए मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समय) तक का समय दिया है, लेकिन इजराइल की चेतावनी उससे करीब 6.5 घंटे पहले खत्म हो जाएगी। ट्रंप ने ईरान को 1 रात में तबाह करने की धमकी दी है,,, उधर ईरान ने ट्रंप को कड़ा जवाब देते हुए कहा कि अस्थायी युद्ध विराम के बदले होर्मुंज नहीं खुलेगा | ऐसे में तकरार और तेज़ हो गई है…सवाल इस बात का है कि यदि अमेरिका-इजराइल और ईरान एक दूसरे पर घातक हमले करते है तो इसका पड़ोसी देशों में बड़ा असर होगा | पकिस्तान जो इस युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका अदा कर रहा है वो lockdown जैसे हालत में पहुँच गया है | ऐसे में क्या मिडिल ईस्ट की जंग ख़तम नहीं होगी ? और क्या होगा युद्ध विराम का आखिरी विकल्प ? इसी पर करेंगे चर्चा उससे पहले देखिये ये रिपोर्ट |

WAR AJENDA : तेज हुई तकरार, पड़ोसी मुल्कों में बढ़ा तनाव

मिडिल ईस्ट का तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है,, और अब ये युद्ध ऐसे स्तर पर पहुँच गया है, जहाँ से बर्बादी साफ़ नजर आती है, ट्रंप की शर्त है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को खोले। यह वही रास्ता है, जहां से दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई गुजरती है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे (वॉशिंगटन समय) और भारतीय समयनुसार बुधवार सुबह 5:30 बजे की डेड लाइन दी है इसके बाद अमेरिका बड़ा हमला कर सकता है, उधर इजराइल ने भी चेतावनी जारी करते हुए ईरानी जनता रेल से सफर न करने की बात कही है इजराइल ने कहा है कि अगले 12 घंटे तक ट्रेन का इस्तेमाल न करें और रेल की पटरियों से भी दूर रहें। व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के नेता बातचीत तो कर रहे हैं, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि कोई समझौता होगा या नहीं। वहीं, ईरान ने अस्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उसने कहा है कि वह स्थायी समाधान चाहता है और उस पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएं।

WAR AJENDA : अल्टीमेटम ख़त्म,क्या करेंगे नेतन्याहू-ट्रंप ?

उधर इस जंग से दुसरे देशों में भी चिंता बढ़ी है | नीदरलैंड की प्रोफेसर मैरीके डे हून ने ईरान में सिविल ठिकानों पर हमले को वॉर क्राइम बताया, उन्होंने कहा कि आमतौर पर पुल, बिजली घर जैसे नागरिक ठिकानों पर हमला नहीं किया जा सकता। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने यूक्रेन में बिजली घरों पर हमले को लेकर रूस के नेताओं के खिलाफ वारंट जारी किया था। प्रोफेसर ने इस बात पर भी चिंता जाहिर की है कि ट्रम्प का यह कहना कि ईरान को स्टोन एज (पाषाण युग) में भेज देंगे, यह दिखाता है कि हमला आम जनता पर भी हो सकता है जो मानवता के खिलाफ अपराध माना जाएगा।

बढ़ते विवाद के बीच सबकी नजरे अमेरिका और इजराइल के अल्टीमेटम के ख़त्म होते ही उन हमलो पर है जिनको लेकर ईरान को धमकियाँ मिली है | ट्रंप ईरान के अहम ढांचे जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े हमले कर सकता है, लेकिन ईरान भी मानने वाला नहीं है, ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान ने कहा कि देश के 1.4 करोड़ लोग जरूरत पड़ने पर जान देने को तैयार है | ये दिखाता है कि ईरान भी जबरदस्त पलटवार के लिए तैयार है | अब अल्टीमेटम का समय ख़त्म होने के बाद अमेरिका इजराइल और ईरान एक दुसरे पर किस रणनीति से हाला करेंगे ये तो देखने वाली बात होगी, लेकिन इससे दुनिया के कई देशों में हालत बिगड़ने लगे है | पाकिस्तान में लॉकडाउन की स्थिति नजर आ रही है | और ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ का प्रस्ताव दिया गया है

WAR AJENDA : पाकिस्तान में ‘स्मार्ट लॉकडाउन’
• ईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल और LPG की कीमतों में
• भारी उछाल के कारण संकट गहरा गया है, ऊर्जा और ईंधन की बचत के लिए
• पाकिस्तान सरकार ने देश में शनिवार और रविवार को ‘स्मार्ट लॉकडाउन’
• लागू करने का प्रस्ताव दिया है, जिसमे बाजारों, उद्योगों और व्यवसायों को
• दो दिनों के लिए बंद रखने की सिफारिश की गई है, अस्पताल और दवा की दुकानें
• खुली रहने की बात कही गई है, हालाँकि, पाकिस्तान के संघीय सूचना मंत्री
• अताउल्लाह तारड़ ने पहले चल रहे लॉकडाउन के नोटिफिकेशन्स को फर्जी बताया था
• लेकिन माना जा रहा है कि प्रांतों की सहमति के बाद औपचारिक कदम उठाये जायेंगे

अमेरिका –इजराइल, ईरान अपनी अपनी शर्तों पर अड़े है जिससे आगे का कोई रास्ता नहीं निकल पा रहा है, ईरान ने अमेरिका और सहयोगियों द्वारा प्रस्तावित 45 दिनों के अस्थायी युद्धविराम को अस्वीकार करते हुए, युद्ध के पूर्ण और स्थायी अंत की मांग की है। ईरान ने अपनी शर्तों (10-सूत्रीय प्रस्ताव) में होर्मुज जलडमरूमध्य का सुरक्षित संचालन, आर्थिक प्रतिबंध हटाना और हमलों के स्थायी खात्मे की गारंटी मांगी है, आइये आपको बताते है युद्ध विराम के मुख्य बिंदु

WAR AJENDA : युद्ध विराम प्रस्ताव के मुख्य बिंदु
• मिस्र, पाकिस्तान और तुर्की की मध्यस्थता में 45 दिनों का संघर्ष विराम
• ईरान ने इसे अस्वीकार किया, और 10-सूत्रीय मांगें रखी हैं, जिसमें क्षेत्रीय संघर्षों को
• स्थायी रूप से समाप्त करने की प्रतिबद्धता शामिल है।
• संघर्ष विराम के बदले में होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित आवागमन की गारंटी मुख्य मुद्दा है
• अमेरिका ने ईरान को 15-सूत्रीय प्रस्ताव दिया था, जिसे ईरान ने अत्यधिक मांग वाला बताया
• बातचीत जारी है, लेकिन स्थायी समाधान (10 शर्तें) पर पेच फंसा हुआ है

उधर ईरान ने 10 शर्तों के साथ पेंच फसा रखा है जिनमे….

WAR AJENDA : युद्ध विराम के लिए ईरान की शर्तें
• युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करना
• क्षेत्र के सभी संघर्षों को समाप्त करना।
• होर्मुज स्ट्रेट के लिए एक नया सुरक्षित प्रोटोकॉल।
• अमेरिका द्वारा लगाए गए सभी आर्थिक प्रतिबंधों को हटाना।
• हमलों के कारण हुए नुकसान की भरपाई।

बहरहाल मिडिल ईस्ट की वॉर पर तकरार तेज हो गई है और सबकी नजरे अब उस कारवाई पर है जो ट्रंप, नेतन्याहू aaj कर सकते है ऐसे में ईरान का पलटवार क्या होगा ये न सिर्फ बड़ा सवाल है, बल्कि बाकि के देशों के लिए भी चिंता का विषय है |

ये भी पढ़िए Pakistan Lockdown: मिडिल ईस्ट संकट का असर, पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन, रात 8 बजे बाजार होगा बंद

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई