,

Vocal for Local MP : ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’, बुनकरों, शिल्पकारों और कलाकारों की समृद्धि

Madhya Pradesh weavers artisans and artists with Mrignayani and ODOP Mart MP e-commerce portal launch

Vocal for Local MP : मध्य प्रदेश के बुनकरों, शिल्पकारों और कलाकारों की समृद्धि के लिए मोहन सरकार संकल्पित है। प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक हुनर को नई पहचान दिलाने के साथ ही बुनकरों, शिल्पकारों और कलाकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। स्थानीय हुनर को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने और ‘लोकल’ को ‘ग्लोबल’ बनाने की दिशा में सरकार का विशेष फोकस है। कुटीर एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की ग्लोबल मार्केटिंग के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

Vocal for Local MP : बुनकरों, शिल्पकारों का आर्थिक उत्थान, पारंपरिक हुनर को मिली नई पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पादों, शिल्प और पारंपरिक हुनर को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के बाजार तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के कारीगरों और शिल्पकारों को बेहतर बाजार, नई पहचान और उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन उद्योगों से जुड़े भारत के सभी बुनकरों, शिल्पकारों, मूर्तिकारों और अन्य कलाकारों के परिश्रम को पूरा सम्मान दिलाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ का महामंत्र दिया है।

Vocal for Local MP : कला, संस्कृतिक, पारंपरिक हुनर को नई पहचान, ऐतिहासिक विरासत, विश्व पटल पर सुशोभित

हमारी सरकार प्रधानमंत्री के इसी महामंत्र के अनुसार ठोस कदम उठा रही हैं। प्रदेश के बुनकरों, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग से जुड़े कलाकारों और विशेष तौर पर ओडीओपी उत्पादों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने के लिए 2 ई-कॉमर्स वेब पोर्टल्स की शुरुआत की गई है। इसी पोर्टल को देश में पहला पुरस्कार मिला है। ई-कॉमर्स पोर्टल से मृगनयनी इंपोरियम के प्रोडक्ट्स की डिलीवरी देश के 16 हजार से अधिक स्थानों पर सुनिश्चित हो रही है। पहले चरण में मृगनयनी पोर्टल पर 460 से अधिक उत्पाद पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदेरी का कुर्ता, महेश्वर की साड़ी, बाग की शॉल और जरी का बैग सभी वस्तुएं प्रदेशवासियों को गौरव का अनुभव कराती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई कलाकार हुए हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर सुशोभित किया है। हमारी सरकार सभी कलाकारों की समृद्धि के लिए सदैव तत्पर है।

Vocal for Local MP : बुनकरों एवं शिल्पियों का सम्मान समारोह

•ग्लोबल मार्केट में छाएंगे MP के कुटीर एवं ग्रामोद्योग उत्पाद।
•कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के पोर्टल को मिला देश में पहला स्थान।
•15 बुनकरों और शिल्पियों को किया पुरस्कृत और सम्मानित।
•कुटीर एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की ग्लोबल मार्केटिंग के करेंगे समस्त प्रयास।
•प्रदेश के बुनकर, शिल्पकार और कलाकारों की समृद्धि के लिए सदैव तत्पर सरकार।
•मृगनयनी डॉट कॉम और ओडीओपी मार्ट एमपी ई-कॉमर्स पोर्टल्स का किया शुभारंभ।

•मृगनयनी पोर्टल पर अभी 460 प्रोडक्ट उपलब्ध, जल्द ही 1 हजार तक बढ़ेगी संख्या।
•अब देश में 16 हजार स्थानों पर होगी मृगनयनी एम्पोरियम के प्रोडक्ट्स की डिलीवरी।
•उज्जैन में जल्द शुरू होगा यूनिटी मॉल, मिलेंगे देश के सभी उत्पाद।

•मुख्यमंत्री ने किया बुनकर-हस्तशिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन, मिट्टी से शिवलिंग भी बनाया।
•कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की वेब कॉमर्स पोर्टल- मृगनयनी (www.the mrignayani.com)
•ओडीओपी मार्ट एमपी (www.odopmartmp.com) नामक ई-कॉमर्स पोर्टल्स का शुभारंभ।
•नए पोर्टल्स के शुभारंभ से यह उत्पाद ऑनलाइन शॉपिंग के लिए युवाओं के लिए उपलब्ध होंगे।

•बुनकरों और शिल्पकला को प्रोत्साहन पर विशेष जोर दे रही है हमारी सरकार- मुख्यमंत्री
•खादी मध्यप्रदेश की विशेष पहचान, सभी क्षेत्रों में तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश
•अहिल्याबाई होलकर ने महेश्वरी साड़ी के माध्यम से देशभर के बुनकरों को संरक्षण प्रदान किया।
•चंदेरी, इंदौर और उज्जैन प्रत्येक शहर में बुनकर और शिल्प कलाकारों को अनेक अवसर मिल रहे।

•वर्तमान युवा पीढ़ी भी अब कुटीर एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों को अपना रही।
•ओडीओपी उत्पादों में भी हम चंदेरी की साड़ी, सीधी की दरी, उज्जैन का बटिक, धार का बाग प्रिंट को बढ़ावा दे रहे।
•प्रदेश के 7 जिलों के कारीगरों द्वारा निर्मित 2 हजार से अधिक उत्पादों की देशभर में आपूर्ति की जा रही।
•बाजार में इन उत्पादों की मार्केटिंग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए सरकार साथ है।

ये भी जानिए : Independence Day 2026: लाल किले से पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, युवा शक्ति और विकसित भारत पर रहेगा खास फोकस

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक