,

मांगों को लेकर ग्रामीण लेटकर पहुंचे कलेक्ट्रेट परिसर, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

नीमच: मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई जनसुनवाई में ग्रामीण अजीब तरीके से प्रदर्शन करते हुए जनसुनवाई में पहुंचे तो प्रशासन हरकत में आ गया। जिले की ग्राम पंचायत दडौली में सालों से सडक न होने के कारण सैकडों ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों 2 साल से 3 किलोमीटर दूरी की दडौली से अम्बामाता तक सडक बनाने की मांग कर रहे है, हर बार उन्हें आश्वासन ही मिलता है, इस स्थिति को लेकर जब ग्रामीण परेशान हो चुके है, ऐसी स्थिति को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचने के लिए ग्रामीणों ने अनौखा तरीका अपनाया। कलेक्ट्रेट गेट से ही पांचो ग्रामीणों ने लोट शुरू कर दी, यह देखकर लोग हैरत में पड गए। जनसुनवाई कक्ष में बैठे हुए एसडीएम संजीव साहू बाहर दौडकर आए और ग्रामीणों को उठाकर समस्याएं सुनी और जल्द ही सडक बनाने का आश्वासन दिया।

कच्चे मार्ग से सैकड़ों ग्रामीण परेशान


ग्रामीणों का कहना है कि कच्ची सड़क पर धूल उड़ने से हमें काफी परेशानी आती है। बारिश में कीचड़ हो जाता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती है। इस कच्चे मार्ग पर डामरीकृत सड़क पूर्व में स्वीकृत है। लेकिन वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के चलते भूमि पूजन होने के बावजूद 2 साल बीत जाने के बाद भी आज तक इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। यह सड़क आम्बा, कान्या खेड़ा, हरीपुरा और लापिया सभी गांवों को जोड़ती है। अगर यह सड़क बन जाती है तो इन सभी ग्राम वासियों के साथ अम्बा माता मंदिर जाने वालों के लिए भी काफी सुविधा होगी

READ ALSO: बेटे भाग्य से और बेटियां सौभाग्य से मिलती हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…