Vikasnagar News: सांभर पुलिस चौकी में आ घुसा, पुलिस वालों ने लगा दी दौड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Vikasnagar News

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह

Vikasnagar News: उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश सीमा से सटे कुल्हाल बॉर्डर क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई, जब जंगल से भटककर एक सांभर (जंगली हिरण) व्यस्त मार्केट इलाके में पहुंच गया। घटना उस वक्त हुई जब सांभर सीधे कुल्हाल बॉर्डर पुलिस चौकी के अंदर घुस आया।

अचानक चौकी में बड़े सींगों वाले सांभर के प्रवेश से पुलिसकर्मी भी कुछ पल के लिए सतर्क हो गए। स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों को सावधान किया। इसी दौरान सांभर को देखने के लिए बाजार में मौजूद लोग इकट्ठा होने लगे, जिससे कुछ ही देर में भारी भीड़ जमा हो गई।

भीड़ देखकर घबराया सांभर पुलिस चौकी से बाहर निकला और व्यस्त बाजार की सड़कों पर दौड़ने लगा। सांभर के दौड़ने से कुल्हाल मार्केट में हड़कंप मच गया और दुकानदारों व राहगीरों में अफरातफरी की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सांभर जंगल की ओर भाग चुका था। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें और तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।