अयोध्या में पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Video of police brutality in Ayodhya goes viral

राम जन्मभूमि निकास द्वार पर ठेला लगाने वाले युवक की सिपाही ने की बेरहमी से पिटाई

अयोध्या से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां राम जन्मभूमि निकास द्वार के पास एक युवक को पुलिसकर्मी ने बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि ठेले पर प्रसाद बेच रहे युवक को सिपाही अनूप पांडेय ने झापड़ और डंडों से बुरी तरह मारा और उसके बाद गुस्से में आकर उसका ठेला पलट दिया। इस दौरान गरीब युवक का हजारों रुपये का सामान बर्बाद हो गया।

घटना के समय आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही अनूप पांडेय को ठेले वाले को लगातार पीटते और फिर उसका ठेला उलटते हुए देखा जा सकता है। यह घटना श्रीराम अस्पताल के पास राम जन्मभूमि के निकास द्वार की बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और सिपाही के व्यवहार की निंदा की है। उनका कहना है कि इस तरह की बर्बरता से अयोध्या पुलिस की छवि धूमिल हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, सिपाही अनूप पांडेय राम जन्मभूमि की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात है। फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी