,

स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल की तैयारी, जल्द होगी लॉन्च: रेलमंत्री

- Advertisement -
Ad imageAd image
Vande Bharat Express will be equipped with modern facilities

भारत की सबसे तेज़ रफ्तार वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस से देश की जनता के सफर को रफ्तार मिली है। रफ्तार के इस सफर में फिलहाल चैयर कार से ही काम चलाना पड़ रहा है, लेकिन अब जल्द ही स्लीपर कोच की शुरुआत भी की जाएगी जिससे लंबा सफर भी आराम से किया जा सकेगा। चैयर कार के कारण लंबे सफर की सुविधा फिलहाल नहीं दी जा रही है, स्लीपर कोच के निर्माण के बाद लंबे सफर को बढ़ावा दिया जाएगा।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि, जल्द ही स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। जो दिल्ली से श्रीनगर तक चलेगी। इस ट्रेन का ट्रायल कब होगा इसको लेकर रेल मंत्री ने राज्यसभा में जानकारी दी है। संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है। इसका जल्द ही ट्रायल होगा।रेल के पहले प्रोटोटाइप सफल ट्रायल के बाद ही ट्रेन का नियमित संचालन किया जाएगा। लंबी और मध्यम दूरी के लिए बनाई गई वंदे भारत एक्सप्रेस सारी सुविधाओं से सुसज्जित है।

स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस में क्या होंगे फीचर्स

रेल मंत्री के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर कोच, सुरक्षा के सभी मानकों से लैस होगा। ट्रेन में अग्नि सुरक्षा, क्रैशवर्थी, और जर्क फ्री सुरक्षा मानकों का उपयोग किया गया है।

ट्रेन चालक से बात कर सकेंगे यात्री

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए सैलून लाइट, एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही यात्री ज़रूरत पड़ने पर ट्रेन चालक से बात भी कर सकेंगे। इसके अलावा पूरी ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, और ऊपर वाली वर्थ में जाने के लिए खास व्यवस्था होगी। ट्रेन में आधुनिक टॉयलेट सीट भी लगाई जाएंगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक