Class 4 Employees Promotion MP : सीपीसीटी के आदेश पर कर्मचारियों में नाराजगी,‘आदेश से पदोन्नति एवं सेवा हित हो रहे प्रभावित’
Class 4 Employees Promotion MP : मध्यप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग पर सरकार गंभीर है। जब सभी विभागों में पदोन्नति का रास्ता खुला हुआ है तो प्रमोशन की आस लगाए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद जागी है।लेकिन विभाग और अफसरों के एक आदेश से चतुर्थ श्रेणी के हजारों सरकारी कर्मचारी नाराज है। दरअसल इस आदेश में चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर सीपीसीटी परीक्षा पास करने को कहा गया है। लेकिन कर्मचारी चाहते है उनके प्रमोशन में यह बाध्यता समाप्त की जाए।
Class 4 Employees Promotion MP : इसी आदेश के विरोध में आज चतुर्थ श्रेणी शासकीय कर्मचारियों ने विध्याचल भवन के सामने प्रदर्शन किया और आदेश की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों का कहना है कि आदेश से उनके पदोन्नति एवं सेवा हित प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन अब कर्मचारियों की प्रमोशन की मांग पर सरकार समाधान निकालने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्षों से लंबित शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को हमने पुनः प्रारंभ कराया है।साथ ही पुलिस, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में नई भर्तियों का अभियान भी तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।बीते ढाई वर्षों में लगभग 1 लाख शासकीय भर्तियां की जा चुकी हैं और अब 2 लाख नई भर्तियां भी की जाएंगी।।
read more : Mukhyamantri Jan Vishwas Abhiyan : सुशासन की दिशा में मील का पत्थर,जनता से संवाद, समस्याओं का समाधान

