,

UTTRAKHAND: बिजली दरों में बढ़ोतरी, नए साल में, नई कीमतों का ऐलान

UTTRAKHAND: Increase in electricity rates, new prices announced in the new year

उत्तराखंड की जनता को करंट लगना शुरू हो गया है, क्योंकि उत्तराखंड सरकार ने लोकसभा चुनाव के बाद बिजली दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड में बिजली की कीमतों में करीब साल फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। नियामक आयोग की ओर से नई दरें जारी कर दी गई हैं। हालांकि, बीपीएल उपभोक्ता, स्नो बाउंड उपभोक्ता और फिक्स्ड चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

घरेलू श्रेणी में 100 यूनिट खर्च करने पर 25 पैसे, 101 से 200 यूनिट तक 30 पैसे, 201 से 400 यूनिट तक 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा वाटर हीटर में छूट 75 रुपये प्रति 50 लीटर रखी गई है। उत्तराखंड में इससे पहले बिजली दरों में आठ से 11 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई थी। हालांकि, यूपीसीएल ने 23 से 27 फीसदी तक बढ़ोतरी की मांग की थी। नियामक आयोग ने उपभोक्ताओं की जरूरतों को देखते हुए निर्णय लेने की बात कही थी।

उत्तराखंड में विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2023 में टैरिफ में 9.64% की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, डोमेस्टिक और कमर्शियल दोनों ही श्रेणियां के उपभोक्ताओं से लिए जाने वाला फिक्स चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। 2023 में आयोग ने बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए 10 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि की थी।

घरेलू श्रेणी के लिहाज से 100 यूनिट तक एक महीने में उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई थी। 101 से 200 यूनिट तक वाले उपभोक्ताओं को के लिए 4.60 पैसे प्रति यूनिट दर तय की गई थी। 201 से 400 यूनिट वाले उपभोक्ताओं को 6.30 पैसे का भुगतान करना तय किया गया था, जबकि 400 यूनिट से अधिक प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए 6.95 पैसा प्रति यूनिट तय किया गया था।

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…