चमौलीरू ज्योर्तिमठ के सीमावर्ती क्षेत्र में एक बार मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कल देर रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके परिणाम स्वरूप अब निचले ग्रामीण स्थानों में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। ताजा बर्फबारी के बाद जोशीमठ क्षेत्र समेत आप पास के इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। वही इस बार विश्व प्रसिद्ध हिमकदा स्थल औली में विंटर्स नेशनल गेम्स होने हैं। ताजा बर्फबारी के कारण अब गेम्स की आस भी जग गई हए क्योंकि पहले कई बार कम बर्फबारी की वजह से विंटर्स गेम्स रद्द हुए हैं।
हल्की बारिश से घरों में कैद हुए लोग
वहीं बर्फबारी से राज्य में अचानक ठंड बढ़ गई है और लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। वहीं बीते दिनों हल्क बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने स्थानीय लोगों को घरों में कैद कर दिया था। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल गए हैंए क्योंकि लंबे समय से बारिश न होने से किसानों को फसल की चिंता सता रही थी। वहीं मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार सटीक साबित हुई हैण् सीजन की पहली बर्फबारी से चमोली जनपद के धार्मिक स्थल एवं पर्यटन स्थल बर्फ की चादर ओढ़ ली है।





