अमेरिका जाने के लिए वीजा का इंतज़ार कर रहे भारतीयों के लिए बुरी खबर है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने वीजा अपॉइंटमेंट के वेट टाइम को अपडेट किया है। नए आंकड़े बताते हैं कि B1/B2 (बिजनेस/टूरिस्ट) वीजा के लिए भारत में 13 महीने तक का इंतज़ार करना पड़ सकता है। वहीं, F-1 (स्टूडेंट) वीजा के लिए 2 महीने का समय लग सकता है।
क्या हैं नए वेट टाइम?
25 अप्रैल, 2025 से लागू नए नियमों के अनुसार:
B1/B2 वीजा (बिजनेस/टूरिस्ट)
- चेन्नई: 13.5 महीने (अगला अपॉइंटमेंट), 11.5 महीने (पिछले महीने का औसत)
- हैदराबाद: 7.5 महीने
- कोलकाता: 8 महीने
- मुंबई: 9.5 महीने (अगला अपॉइंटमेंट), 7.5 महीने (पिछले महीने का औसत)
- नई दिल्ली: 9 महीने
F-1 वीजा (स्टूडेंट)
- चेन्नई: 1.5 महीने
- हैदराबाद: 2 महीने
- कोलकाता: 2 महीने
- मुंबई: 3 महीने
- नई दिल्ली: 2 महीने
H-1B, L-1 जैसे वर्क वीजा
- चेन्नई: 2 महीने
- हैदराबाद: 2.5 महीने
- कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली में अभी अपॉइंटमेंट उपलब्ध नहीं।
अपॉइंटमेंट बदल सकते हैं?
हां, अगर आपका अपॉइंटमेंट पहले से बुक है, तो आप अर्ली डेट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर लॉग इन करके नया स्लॉट बुक कर सकते हैं।
वीजा रिजेक्ट क्यों होता है?
अमेरिकी अधिकारी आवेदक के भारत से जुड़ाव (Ties to Home Country) देखते हैं। अगर उन्हें लगता है कि आप वापस नहीं आएंगे, तो वीजा मना भी कर सकते हैं।
कौन-से वीजा किस काम के लिए?
- B1: बिजनेस मीटिंग, कॉन्फ्रेंस
- B2: घूमने, परिवार से मिलने
- F-1: स्टडी के लिए
- H-1B: टेक, साइंस जॉब्स
- L-1: कंपनी ट्रांसफर
क्या करें?
- जल्दी अपॉइंटमेंट बुक करें।
- सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।
- अगर स्लॉट खुलता है, तो तुरंत अपडेट करें।
वीजा प्रोसेस में देरी की वजह स्टाफ की कमी और ज्यादा डिमांड बताई जा रही है। अगर आप 2026 में अमेरिका जाना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी शुरू कर दें।





