,

Viksit Bharat Yojana: शिवहर में रोजगार, आजीविका और स्वावलंबन की नींव रखी जाएगी -डीएम प्रतिभा रानी

Viksit Bharat Yojana

Report by: Sanjeet Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Viksit Bharat Yojana: शिवहर संवादकक्ष में डीएम प्रतिभा रानी ने जिला में विकसित भारत योजना के क्रियान्वयन और रोजगार तथा आजीविका मिशन के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को मिलने वाले लाभ, रोजगार गारंटी और ग्राम स्तर पर स्वायत्तता को बढ़ावा देने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

Viksit Bharat Yojana: ग्रामीण रोजगार और आजीविका पर जोर

डीएम ने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मानजनक रोजगार बढ़ाना और गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिन रोजगार की गारंटी दी जाएगी। इसके अलावा जल संचयन, मूलभूत बुनियादी ढांचे का विकास और आपदाओं के प्रभाव को कम करने के उपाय शामिल हैं।

Viksit Bharat Yojana: ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय समस्याओं का स्थानीय समाधान

Viksit Bharat Yojana

प्रतिभा रानी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर योजना में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार कार्य किए जाएंगे। इससे स्थानीय समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा और ग्रामीण समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

Viksit Bharat Yojana: आधुनिक तकनीक का उपयोग योजना में होगा

डीएम ने योजना में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया। इसमें जीपीएस आधारित कार्य निगरानी और एमआईएस डैशबोर्ड शामिल हैं, जिससे योजना की प्रगति को रियल-टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा।

Viksit Bharat Yojana: योजना के कार्यों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया

डीएम ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार विभागों का निर्धारण किया गया है और कार्यों को चार प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि योजना प्रभावी तरीके से लागू हो और ग्रामीणों को उसके लाभ समय पर मिलें।

Read also; Accident NH-227: तेज रफ्तार बोलेरो ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग किया जाम

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…