,

Katihar: एमडीएम चावल घोटाला, हेडमास्टर पर चावल गबन का आरोप, ऑटो से बच्चों के चावल ले जाते वीडियो वायरल

Katihar

Report by: Ratan Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Katihar: कटिहार से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। समेली प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय खैरा में बच्चों के मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) के चावल में गड़बड़ी का आरोप लगते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद मंडल पर चावल में हेराफेरी और गबन के प्रयास का आरोप लगा है। 02 फरवरी को स्कूल परिसर से ऑटो पर चावल ले जाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद ग्रामीण भड़क उठे और स्कूल में हंगामा शुरू हो गया।

Katihar: तीन सदस्यीय टीम ने की जांच, अभिलेखों में गड़बड़ी मिली

Katihar

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी और मध्यान्ह भोजन साधनसेवी की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। जांच में स्कूल के अभिलेखों में ओवरराइटिंग, छेड़छाड़ और संदिग्ध प्रविष्टियां पाई गईं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बयान से भी चावल के विचलन के प्रयास की पुष्टि हुई। इससे पहले भी स्कूल में एमडीएम सामग्री को लेकर शिकायतें मिल चुकी थीं।

Katihar: हेडमास्टर की दलील खारिज, केस दर्ज

प्रभारी प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद मंडल ने चावल उधार लेने की बात कही, लेकिन संबंधित स्कूल ने इससे साफ इनकार कर दिया। बीडीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पोठिया थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने कहा कि हेडमास्टर के निलंबन और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Read also: Katihar:पत्नी की सरेआम गोली मारकर हत्या, 5 साल पहले पति भी मारा गया था

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…