,

UP Women Scheme: यूपी की एक करोड़ महिलाओं को बड़ा तोहफा, ब्याज मुक्त मिलेगा एक लाख रुपये तक का ऋण

UP Women Scheme

Report: Rashid

UP Women Scheme उत्तर प्रदेश सरकार आजीविका मिशन से जुड़ी करीब एक करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार महिलाओं को स्वरोजगार और व्यवसाय शुरू करने या उसे आगे बढ़ाने के लिए एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराएगी।

तीन किस्तों में मिलेगी एक लाख रुपये की राशि

UP Women Scheme योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता तीन अलग-अलग किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त के रूप में दिसंबर में 20 हजार रुपये जारी किए जाएंगे। इसके बाद दूसरी किस्त में 30 हजार रुपये और तीसरी किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।

समूह की महिलाओं को मिलेगा विशेष क्रेडिट कार्ड

UP Women Scheme योजना का लाभ पहुंचाने के लिए आजीविका मिशन से जुड़े महिला समूहों की सदस्यों को विशेष क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। इसके माध्यम से महिलाओं को व्यवसाय से संबंधित जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

तीन साल तक लागू रहेगी योजना

UP Women Scheme सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत महिलाएं व्यवसाय शुरू करने के साथ ही पहले से संचालित काम को भी विस्तार दे सकेंगी। सरकार की यह योजना तीन साल की अवधि के लिए लागू की जाएगी।

Read this: Jamshedpur Model: रैंप से समाज सेवा तक: कैंसर मरीजों के लिए आगे आईं जमशेदपुर की मॉडल मंदीप कौर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. महादेव सट्टा केस में सौरभ…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. तूफान 'मुरासु' से भीगेंगे…