,

UP VidhanSabha Winter Session: यूपी विधान सभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, 22 को आ सकता है अनुपूरक बजट

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP VidhanSabha Winter Session

by: vandana rawat

UP VidhanSabha Winter Session: उत्तर प्रदेश विधान मंडल के दोनों सदनों—विधानसभा और विधान परिषद—का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। सत्र की कार्यवाही 24 दिसंबर तक चलने की संभावना है। इस दौरान योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है।

योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि शीतकालीन सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सत्र को लेकर समय-समय पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठकें करते रहे हैं। सत्र को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पहले ही मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद इसकी अधिसूचना जारी की गई।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को 19 दिसंबर सुबह 11 बजे वर्ष 2025 के तृतीय सत्र के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

UP VidhanSabha Winter Session: पहले दिन शोक प्रस्ताव, 22 दिसंबर को बजट की संभावना

सत्र के पहले दिन यानी 19 दिसंबर को सदन में शोक प्रस्ताव पारित कर कार्यवाही स्थगित की जा सकती है। मऊ की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का 20 नवंबर को निधन हो गया था, जिस पर सदन में शोक व्यक्त किया जाएगा। इसके बाद 20 और 21 दिसंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। सोमवार 22 दिसंबर को योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। इसके साथ ही सरकार द्वारा करीब एक दर्जन विधेयक भी सदन में पेश किए जाने की तैयारी है।

UP VidhanSabha Winter Session: एसआईआर को लेकर हंगामे के आसार

सत्र के दौरान मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर सदन में तीखी बहस और हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं। विपक्षी दल पहले से ही इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावर हैं और सत्र के दौरान इसे जोर-शोर से उठाया जा सकता है। कुल मिलाकर, शीतकालीन सत्र के दौरान अनुपूरक बजट, विधेयकों और राजनीतिक मुद्दों को लेकर सदन के भीतर गरमागरम माहौल रहने की संभावना है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की