,

UP: प्रयागराज में छात्रों ने किया हंगामा, पुलिस से हुई झड़प, जानिए क्या है विरोध का कारण?

- Advertisement -
Ad imageAd image
UPPSC RO ARO Exam

उत्तर प्रदेश में पीसीएस और आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षाएं दो दिन में कराने के विरोध में प्रयागराज में अभ्यर्थियों ने हल्ला बोल दिया। इस बीच पुलिस के बीच झड़प तगड़ी हो गई है। हजारों की संख्या में नाराज अभ्यर्थी यूपी लोकसेवा आयोग के ऑफिस में घुस गए हैं। पुलिस द्वारा बल प्रयोग और लाठी चार्ज कर इन अभ्यर्थियों को खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस प्रदर्शन के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि, ‘भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी है।’

जानकारी के अनुसार बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए लोक सेवा आयोग के स्टाफ के लोग कैंपस से हटकर अलग चले गए है। अभ्यर्थियों का कहना है कि, जब तक उनकी मांगों को माना नहीं जाएगा प्रदर्शन जारी रहेगा।

अखिलेश यादव ने किया विरोध

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “अब हर हाथ में तिरंगा लहराएगा! भाजपा का ज़ुल्म सहा न जाएगा! युवा विरोधी भाजपा का छात्राओं और छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय कृत्य है। हम युवाओं के साथ हैं!इलाहाबाद में UPPSC में धांधली को रोकने के लिए अभ्यर्थियों ने जब अपनी माँग बुलंद की तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी। हम फिर दोहराते हैं : नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। जब भाजपा जाएगी, तब नौकरी आएगी! युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!”

क्यों हो रहा है दिल्ली और प्रयागराज में प्रदर्शन

उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग ने PCS और RO/ARO परीक्षा दो दिन और दो शिफ्ट में कराए जाने का निर्णय लिया था। कई अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी के इस फैसले का विरोध किया। 11 नवंबर को प्रयागराज ही नहीं बल्कि उत्तरप्रदेश में भी कई अभ्यर्थी प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरे हैं।

जानकारी के अनुसार प्रयागराज में प्रदर्शन के चलते स्थिति गंभीर हो गई है। यहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, जब तक आयोग उनकी मांग मान नहीं लेता तब तक लगातार प्रदर्शन किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक