UP: तिरुपति बालाजी के बाद कैलाश मंदिर की प्रसाद में मिलावट, महंत ने उठाएं सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम में उठे विवाद के बाद अब उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित कैलाश मंदिर के प्रसाद में भी मिलावट की बात सामने आई है। मंदिर के महंत गौरव गिरी ने आरोप लगाया है कि मंदिर के बाहर स्थित दुकानों में मिलावटी मिठाइयां बेची जा रही हैं। जिससे श्रद्धालुओं की आस्था आहत हो रही है। नाराज महंत ने जिला प्रशासन से प्रसाद की जांच कराने की मांग की है। महंत गौरव गिरी गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में एक फैसला लिया है, जिसके अनुसार, मंदिरों के बाहर खान-पान को लेकर जांच की जाएगी। सरकार के आदेश से मंदिरों के पुजारियों और महंतों को बहुत आश्वासन मिला है।

सैकड़ों भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़
उन्होंने कहा की कैलाश मंदिर के बाहर मिलने वाले प्रसाद में कुछ रूप से मिलावट की जाती है। यहां भारी संख्या में भक्त आते हैं। मंदिर के बाहर से प्रसाद खरीदते हैं और भगवान को भोग लगाते हैं। इसके बाद वह प्रसाद ग्रहण करते हैं। प्रसाद में मिलावट की वजह से सैकड़ों भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है जो कि ठीक नहीं है।

क्या है तिरुपति बालाजी विवाद का मामला?
आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद की जांच रिपोर्ट आई थी जिसमें गाय के चर्बी जैसी चीजें मिले होने की पुष्टि हुई थी। जिसको लेकर देशभर के प्राचीन मंदिरों ने हाल ही में अपने यहां मिलने वाले प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर जानकारी दी थी। इसमें उज्जैन के महाकाल मंदिर प्रशासन व वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने भी जानकारी साझा की थी।

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,