,

सपा प्रमुख के जन्मदिन में लगे अनोखे पोस्टर, लिखा मिला- सत्ताइस का सत्ताधीस, बीजेपी ने किया पलटवार

Akhilesh Yadav Birthday

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा सांसद अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को बधाई देने के लिए पोस्टर लगाए हैं। लखनऊ में पार्टी कार्यालय के पास लगा पोस्टर काफी अलग है। पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर और ‘सत्ताइस का सत्ताधीश’ लिखा हुआ है। समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाए गए होर्डिंग्स ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। इन होर्डिंग्स में अखिलेश यादव को 2027 का सत्ताधीश के रूप में दिखाया गया है।

पोस्टर में लिखा है कि 2024 में “बरसा जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है सत्ताईस का सत्ताधीश कौन होगा…” इस पोस्टर में अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई संस्कृत में भी दी गई है। लिखा है कि “त्वं जीव शतं वर्धमानः जीवनं तव भवतु सार्थकम् इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि”। बताया जा रहा है कि जयराम पांडेय नाम के नेता ने यह पोस्टर लगाई हैं। यह संतकबीरनगर के मेंहदावल विधानसभा इलाके के रहने वाले हैं। इन पोस्टर्स ने राजनीतिक चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है।

इससे पहले भी सपा नेताओं ने कई बार पोस्टर लगाए हैं। इससे पहले भी एक पोस्टर चर्चा में आया था, जिसमें अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया गया था। पोस्टर लिखा था कि देश के भावी प्रधानमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं, आप हैं..विश्वास है..’।

वहीं, इस पर बीजेपी हमलावर है। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि उनको(अखिलेश यादव ) जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं। उन्हें पोस्टर लगाना है लगाएं लोकतंत्र में सभी को अधिकार है। उपचुनाव हम लोग जीत रहे हैं 27 में फिर से डबल इंजन की सरकार आ रही है। उन्हें अभी और 27 साल लगेंगे सरकार में आने के लिए उन्हें और 27 साल इंतजार करना होगा।

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…