,

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने डबरा में निर्माणाधीन अंबेडकर धाम का निरीक्षण किया और कार्य की गति तेज़ करने के निर्देश दिए

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। केन्द्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज रविवार ग्वालियर की तहसील डबरा के ग्राम जोरासी में निर्माणाधीन भव्य अंबेडकर धाम का दौरा किया और चले रहे निर्माण कार्य एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया। इस अवसर पर सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मारक का विकास कार्य पूरी गंभीरता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए शाश्वत मार्गदर्शक बताया।

मुख्यमंत्री ने सिंधिया के आग्रह पर स्वीकृत की थी अंबेडकर स्मारक की निर्माण राशि

विदित रहे कि 16 अप्रैल 2023 को केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार से ग्वालियर में इस भव्य अंबेडकर धाम बनाए जाने की मांग रखी थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने ₹8 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी।फेज-1 का निर्माण पूरा होने के बाद जून 2025 में फेज-2 निर्माण के लिए ₹12 करोड़ की राशि सिंधिया के प्रयासों से स्वीकृत की गई थी। सिंधिया ने इसी निर्माण कार्यों का जायजा लिया और क्षेत्र के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सहित हर वर्ग को संदेश दिया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी की विरासत और विचारों को समर्पित यह अत्याधुनिक और भव्य स्मारक, ग्वालियर के साथ-साथ पूरे देश में, बाबा साहब के विचारों के प्रति भाजपा सरकार की अटूट प्रतिबद्धता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा।

सिर्फ भविष्य की याद नहीं बल्कि भविष्य की दिशा भी है यह स्मारक: सिंधिया
सिंधिया ने कहा कि “बाबा साहेब अंबेडकर ने हमें केवल संविधान ही नहीं दिया, बल्कि समानता, न्याय और बंधुता के मूल्यों से युक्त समाज का सपना भी दिया। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है और उनकी शिक्षाएँ हमें हर पल यह स्मरण कराती हैं कि किसी भी समाज की शक्ति उसके सबसे कमजोर वर्ग की प्रगति में निहित होती है।”
उन्होंने कहा कि यह स्मारक केवल अतीत की याद नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा भी है। यहाँ आकर यह अनुभूति होती है कि हमें बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के हर वर्ग को अवसर, सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए लगातार कार्य करना होगा।

शिक्षा को जागरूकता बनाने का किया आह्वान
केन्द्रीय मंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और जागरूकता को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए समर्पण भाव से कार्य करें। केंद्रीय मंत्री संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर के विचारों की पर्याय बनने वाले इस स्मारक को स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। इस इस अवसर पर ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, ग्वालियर जिला अध्यक्ष राजकुमार राजौरिया, पूर्व मंत्री इमरती देवी, व अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…