केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले: “पैसे की कमी नहीं, 200 करोड़ रुपए महीने कमाने का आइडिया बेटों को देता हूं”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपने कमाई और व्यवसायिक दृष्टिकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पैसों की कमी नहीं है और उनके पास 200 करोड़ रुपए महीने कमाने की क्षमता है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने अनुभव और आईडिया अपने बेटों को भी देते हैं।


नितिन गडकरी ने क्या कहा

मंत्री गडकरी ने कहा कि उनकी कमाई ईमानदारी और तकनीकी ज्ञान पर आधारित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह दलाली या फ्रॉड नहीं करते, बल्कि ईमानदारी से काम करके सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने बताया:

“मुझे पता है कि पैसे कहाँ से ईमानदारी से कमाए जा सकते हैं। मैं दलाली नहीं करता, फ्रॉड नहीं करता, बल्कि अपने बेटों को भी कमाई के आइडियाज देता हूं। मेरे बेटे ने ईरान से 800 कंटेनर सेव लाकर 1000 कंटेनर केले वहां भेज दिए।”

गडकरी ने तकनीक और नवाचार के इस्तेमाल पर भी जोर दिया और कहा कि उनकी कमाई भरपूर है, लेकिन उनका प्रयास केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं है, बल्कि समाज और किसानों के लाभ के लिए भी है।


ऑर्गेनिक कृषि और किसान कल्याण पर जोर

नितिन गडकरी ने कहा कि ऑर्गेनिक कृषि उपज की बिक्री बढ़ाने के लिए नागपुर में तीन से चार स्थानों पर दुकानों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा:

“यह सब मैं अपनी कमाई के लिए नहीं कर रहा, बल्कि यह प्रयोग किसानों के लाभ के लिए है। मैं अपने बेटों को आइडिया देता हूं ताकि वे भी नए तरीकों से काम कर सकें।”

उन्होंने किसानों के लिए तकनीकी इस्तेमाल, पर्यायी खेती और ईंधन उत्पादन जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए। गडकरी ने कहा कि किसानों को न केवल अन्नदाता बनना है, बल्कि आइसोब्यूटेन और गैस ईंधन उत्पादन में भी योगदान देना चाहिए।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की