उज्जैन की बेटी आयशा बनी मिस इंडिया पोलैंड 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मध्यप्रदेश के उज्जैन की आयशा सना कुरैशी ने पोलैंड में आयोजित मिस इंडिया पोलैंड 2025 प्रतियोगिता जीतकर देश और शहर का नाम रोशन किया है। अब वह अमेरिका में होने वाली मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2026 प्रतियोगिता में पोलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रतियोगिता और प्रदर्शन
प्रतियोगिता 23 नवंबर को पोलैंड में आयोजित हुई, जिसमें आयशा ने रैंप वॉक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक्ट और अन्य सभी श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। उनकी इस जीत ने पूरे उज्जैन में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ा दी।

शिक्षा और पेशेवर सफर
आयशा सना कुरैशी उज्जैन के आदर्श नगर नागझिरी की रहने वाली हैं। उन्होंने सेंट पॉल स्कूल से अपनी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद एमआईटी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2015 में अमेरिका की एक आईटी कंपनी में उनका चयन हुआ। 2019 में उन्होंने पोलैंड जॉइन किया और वर्तमान में वहां एक बड़ी आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।

परिवार की खुशी और प्रतिक्रिया
आयशा के पिता मुक्तदिर खालिद कुरैशी और मां जरका ने बताया कि आयशा बचपन से पढ़ाई में तेज और एक्टिंग-मॉडलिंग में रुचि रखती थी। उन्होंने कहा, “हमने कभी उसे इस राह में रोका नहीं। उसका सपना मिस इंडिया बनने का था और आज उसने पोलैंड में भारत का नाम चमकाया है।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध