रिपोर्टर: विशाल दुबे
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर में किए दर्शन
Ujjain बॉलीवुड के फिटनेस आइकन सुनील शेट्टी ने आज उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया।

मंदिर समिति ने किया पारंपरिक स्वागत
Ujjain दर्शन के दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सुनील शेट्टी का पारंपरिक रूप से स्वागत और सम्मान किया गया। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि महाकाल की कृपा से हर बार यहां आकर नई ऊर्जा और शांति मिलती है।

नंदी हॉल में साधना, देश-समाज की कामना
Ujjain दर्शन उपरांत सुनील शेट्टी ने नंदी हॉल में कुछ समय बिताया और भगवान महाकाल से परिवार, देश और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। भक्तों के बीच उनकी मौजूदगी ने उत्साह बढ़ाया और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
Read this: Gwalior : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम





