Ujjain उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ujjain

Report: Vishal dubey

Ujjain धार्मिक नगरी उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 वर्षीय बालिका के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Ujjain पड़ोसी ने ही तार-तार किया विश्वास

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीते रविवार की है। शिवशक्ति नगर निवासी 12 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने पड़ोस में रहने वाले किराएदार नासिर खान के घर बर्तन देने गई थी। इसी दौरान आरोपी नासिर ने मासूम को कमरे के भीतर बुलाया और दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी।

Ujjain बालिका के साहस से बचा सम्मान

विपरीत परिस्थितियों में भी नाबालिग बालिका ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उसने आरोपी को जोर से धक्का दिया और कमरे से भागकर अपने घर पहुंची। बालिका ने तत्काल अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने बिना देर किए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Ujjain पुलिस की त्वरित घेराबंदी और गिरफ्तारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कानोड़िया की टीम ने तत्काल जाल बिछाया। पुलिस ने आरोपी नासिर खान (पुत्र अमान, निवासी शिवशक्ति नगर) के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) और POCSO (पॉक्सो) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।

Read this: Illegal Sand Mining : बलरामपुर में महान नदी से अवैध रेत उत्खनन, 10 करोड़ की पुलिया की नींव पर मंडराया खतरा

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर