Illegal Sand Mining : बलरामपुर जिले में महान नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। राजपुर क्षेत्र के धंधापुर से होकर गुजरने वाली महान नदी में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत माफिया प्रशासनिक नियमों को दरकिनार कर खुलेआम बालू का खनन कर रहे हैं।

Illegal Sand Mining : 10 करोड़ की पुलिया की नींव हुई कमजोर
बताया जा रहा है कि महान नदी पर लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से बनी पुलिया की नींव अवैध रेत उत्खनन के कारण कमजोर होने लगी है। लगातार नदी के भीतर से रेत निकाले जाने से पुल के पिलरों के आसपास कटाव बढ़ गया है, जिससे भविष्य में बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
Illegal Sand Mining : प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों से हो रहा परिवहन
स्थानीय सूत्रों के अनुसार छिंदियाडांड रेत घाट से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों के जरिए बालू का परिवहन किया जा रहा है। रात-दिन ट्रैक्टर और हाईवा के माध्यम से रेत निकाली जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

Illegal Sand Mining : महान नदी पर बढ़ता खतरा
राजपुर क्षेत्र स्थित महान नदी में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से नदी का अस्तित्व भी खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो नदी के प्राकृतिक स्वरूप को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
Illegal Sand Mining : प्रशासनिक कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
अवैध उत्खनन के इतने बड़े स्तर पर होने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर अवैध खनन पर रोक लगाने और पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

