राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस पर दो हादसे, एक बच्ची की मौत, कई घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच राजस्थान में दो अलग-अलग जगहों पर दर्दनाक हादसे हुए। उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र के पाथर पाड़ी गांव में निर्माणाधीन पीएमश्री स्कूल का छज्जा गिरने से एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी एक सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बालिकाएं स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखकर घर लौट रही थीं, तभी वे स्कूल भवन के पास पहुंचीं और यह हादसा हो गया। घायल बच्ची को परिजन इलाज के लिए गुजरात के एक निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया।

इसी दिन बूंदी जिले में भी एक हादसा हुआ। यहां एक निजी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम की फॉल्स सीलिंग गिर गई, जिससे एक छात्र और चार छात्राएं घायल हो गए। हादसे के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों को तुरंत जांच के आदेश दिए।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक